विज्ञापन
This Article is From May 10, 2023

जब हरियाणवी गाने पर रावण ने किया जबरा डांस, देखने वाले बोले- ओह भाई- इसके सामने तो सपना चौधरी भी फेल है

रावण का कैरेक्टर ऐसा है कि वो हमेशा रौब और गुस्से में रहते हैं, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे रावण का वीडियो दिखाते हैं जो हरियाणवी गाने पर खूब थिरकते हुए नजर आ रहे हैं.

जब हरियाणवी गाने पर रावण ने किया जबरा डांस, देखने वाले बोले- ओह भाई- इसके सामने तो सपना चौधरी भी फेल है
52 गज का दामन पर रावण ने किया ऐसा जबरा डांस कि झूम उठा पूरा इंटरनेट
नई दिल्ली:

हरियाणवी गाने की धुन जब कानों पर पड़ती है तो हाथ पैर अपने आप थिरकने लग जाते हैं.  आपके साथ भी यकीनन ऐसा कई बार हुआ होगा. हरियाणवी गानों की मस्ती में कोई भी झूमने को मजबूर हो सकता है.  फिर रावण की क्या मजाल. जी हां बिल्कुल ठीक पढ़ा आपने हम रावण की ही बात कर रहे हैं. आज हम आपके साथ एक ऐसा वीडियो शेयर करने जा रहे हैं जिसमें आपको हमेशा अत्याचारी और बुराई का प्रतीक माने जाने वाले रावण का एक अलग ही अंदाज देखने को मिलेगा. इस रावण को देखकर यकीनन आपके मन में कुछ नई धारणा बन जाएगी. ये रावण आपको गुस्सा नहीं दिलाएगा बल्कि जोर जोर से हंसाएगा.  दरअसल इन दिनों इंटरनेट पर  हरियाणवी गाने पर रावण की वेशभूषा में नजर आ रहे एक शख्स के जबरदस्त डांस का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.   

नहीं देखा होगा रावण का ऐसा डांस 

इंस्टाग्राम पर viral____dance नाम से बने पेज पर हरियाणवी गाने का ये वीडियो शेयर किया गया है. इस वीडियो में आप देखेंगे कि रावण की कॉस्ट्यूम पहना हुआ एक शख्स हरियाणवी सिंगर प्रांजल दहिया और रेणुका पंवार के गाने "बावन गज का दामन पहन मटक चलूंगी" पर ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं. उसके साथ एक और शख्स महिला की कॉस्ट्यूम पहने नजर आ रहा है और वो भी साथ ताल से ताल मिला रहा है. सोशल मीडिया पर रावण भाई साहब का ये डांस तेजी से वायरल हो रहा है और सैकड़ों लोग अब तक इसे लाइक कर चुके हैं. इस वीडियो में रावण की वेशभूषा में लटके झटके लगा रहे  इस शख्स को देखकर कुछ पलों के लिए आप सपना चौधरी को भी भूल जाएंगे.

हर पार्टी की जान हैं हरियाणवी गाने 

सिर्फ हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, यूपी और दिल्ली में ही नहीं बल्कि हरियाणवी गानों की तूती पूरे वर्ल्ड में गूंजती है. 2021 में यूट्यूब पर प्रांजल दहिया और अमन जाजी का गाना बावन गज का दामन रिलीज हुआ था, जिसे रेणुका पंवार ने  गाया था, इस गाने ने जबरदस्त धूम मचा दी थी. इस पर सेलिब्रिटी से लेकर आम लोगों ने भी कई रील्स बनाई हैं. यूट्यूब पर डेढ़ सौ करोड़ से ज्यादा लोग इस वीडियो को देख चुके हैं और ये गाना तीसरा सबसे ज्यादा देखा गया भारतीय गाना भी बना था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Haryanvi Viral, Funny Viral Video, Ravana Dance Video, Ravana Dance Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com