बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की एनिमल का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी हैं, जिसकी तस्वीरें और वीडियो बीते दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई थीं. इनमें रणबीर कपूर दाढ़ी और किलर लुक में फैंस का दिल जीतते नजर आए थे. लेकिन अब सेट से एक नया कथित वीडियो सामने आया है, जिसमें वह क्लीन शेव लुक में नजर आ रहे हैं.
जल्द ही निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की गैंगस्टर ड्रामा एनिमल में रणबीर कपूर नज़र आने वाले हैं, जो कि मोस्ट अवेटेड बॉलीवुड फिल्मों में से एक है. इसी बीच सामने आए नए वीडियो ने फैंस की धड़कने बढ़ा दी हैं. एनिमल के कथित वीडियो में रणबीर कपूर सफेद शर्ट, ब्लू पैंट और लाल टाई पहने एक क्लास में अपने निर्देशक के साथ बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं.
-
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
NDTV World Summit | हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS केब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit | भारत अब सिर्फ बाजार नहीं, वैश्विक प्रभाव का केंद्र बन रहा है', प्रसन्ना मोहिले -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी
Handsome Hunk Ranbir Kapoor from last year's schedule of Animal ♥️#RanbirKapoor pic.twitter.com/iA9U7OVa3I
— Ranbir Kapoor Universe (@RanbirKUniverse) June 2, 2023
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर एनिमल में दो अलग-अलग किरदार निभा रहे हैं, जिसमें एक लेक्चरर की भूमिका है. हालांकि वीडियो देखकर साफ पता नहीं चल रहा है कि वह एक स्टूडेंट हैं या लेक्चरर. हालांकि फैंस ने इस वीडियो को देखकर खुश हो गए हैं.
बता दें, "एनिमल" टी-सीरीज़ और वांगा की भद्रकाली पिक्चर्स द्वारा निर्मित है, जिसमें रणबीर कपूर के अलावा रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, बॉबी देओल और शक्ति कपूर अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं, जिसका पोस्टर साल 2023 की शुरुआत में सामने आया था. वहीं 11 अगस्त को हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में फिल्म के रिलीज होने की खबरें हैं.
पैपराजी ने सिद्धार्थ के साथ फोटो के लिए किया रिक्वेस्ट, अदिति ने कहा - "मुमकिन नहीं"
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं