रणबीर कपूर ने हाल ही में 20 अक्टूबर को वेस्ट बंगाल के दशहरा इवेंट में अंत सच्चाई और अच्छाई का होगा बयान पर माफी मांगी. उन्होंने चेन्नई में अपकमिंग फिल्म रामायणम् के फुल एल्बम लॉन्च इवेंट में इसके बारे में बात की. इवेंट में उन्होंने अपनी गलती मानी और सफाई देते हुए बताया कि वह कुछ और कहना चाहते थे. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि रणबीर कपूर ने कोलकाता इवेंट में अंत सच्चाई और अच्छाई का होगा कह दिया था, जिसके बाद वह सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हुए थे.
रणबीर कपूर ने मांगी माफी
इवेंट में रणबीर कपूर ने अब माफी मांगते हुए कहा, "मैं उस घटना के लिए माफी मांगना चाहता हूं, जो कल घटी जब मैं दशहरा कार्यक्रम में था. मेरी जुबान फिसल गई थी. मेरे कहने का मतलब था 'बुरी चाहे कितनी भी ताकत क्यों ना हो, आखिर में जीत सच्ची और अच्छी की होगी. इससे मुझे 'रॉकस्टार' फिल्म में ए.आर. रहमान सर के साथ किए गए अपने काम की याद आती है. मैं बस इतना कहना चाहूंगा कि 'जो भी मैं कहना चाहूं, बर्बाद करें अल्फाज मेरे.' इसलिए, मैं इसके लिए सच में माफी चाहता हूं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
Ranbir Kapoor apologised for slip of tongue he has in yesterday's event at Kolkata for #Ramayana https://t.co/phvwv29JM2
— Vajra 🏹 (@vajraTheAstra) October 21, 2026
यह भी पढ़ें | 4000 करोड़ी रामायण की OTT रिलीज, रणबीर-यश की फिल्म देखने के लिए करना होगा ये काम, मेकर्स का बड़ा दांव
रणबीर कपूर इस बयान को लेकर हुए ट्रोल
Ranbir Kapoor at the Ramayana event “Burai chahe kitni bhi taqatwar kyun na ho, aakhir mein aant sachai aur achhai ki hi hogi. 😵💫 LOOK AT NAMIT MALHOTRA'S REACTION 😭😭 blud wants to give him the belt treatment right there on stage https://t.co/dr9ZU2d264
— A R E S (@aresthethird2) October 21, 2026
इवेंट के दौरान मंच पर खड़े होकर रणबीर ने कहा, 'बुराई चाहे कितनी भी ताकतवर क्यों न हो, आखिर में अंत सचाई और अच्छाई का ही होगा. जय श्री राम.' यह बात सुनकर वहां मौजूद लोग जय श्री राम के नारे लगाने लगे. लेकिन इसके बाद रणबीर कपूर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया.
दीवाली पर रिलीज होगी रामायणम्
नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित रामायणम् पार्ट 1 5 नवंबर 2026 को वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में, साई पल्लवी सीता के रोल में, यश रावण के रोल में नजर आएंगे. फिल्म का फुल एल्बम म्यूजिकल इवेंट 21 अक्टूबर को चन्नई में हुआ है.
यह भी पढ़ें | दूरदर्शन की रामायण का वो एपिसोड जिसने रामानंद सागर को पहुंचा दिया कोर्ट, 10 साल चला केस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं