परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की ग्रैंड रॉयल वेडिंग में प्रियंका चोपड़ा के शामिल पर होने पर अभी भी अटकलें सामने आ रही हैं. जहां उनके 23 सितंबर को शामिल होने की बात सामने आई है तो वहीं कई रिपोर्ट्स में उनके बिजी शेड्यूल के कारण शादी को मिस करने की खबरें जोरों पर हैं. इसी बीच एक्ट्रेस द्वारा शेयर किए गए लेटेस्ट पोस्ट ने उलझनें और भी बढ़ा दी है, जिसमें वह कजिन परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को बधाई देती हुई नजर आ रही हैं. वहीं सोशल मीडिया पर शेयर गए इस पोस्ट से फैंस के बीच काफी चर्चा हो रही है.
इंस्टाग्राम स्टोरी पर परिणीति चोपड़ा की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा, "मुझे उम्मीद है कि तुम अपने बड़े दिन पर भी इसी तरह खुश और संतुष्ट हो...तुम्हारे लिए हमेशा ढेर सारा प्यार...#नईशुरुआत." इस पोस्ट को एक्ट्रेस ने दूल्हा राघव चड्ढा और दुल्हन परिणीति चोपड़ा को टैग किया है.
-
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
NDTV World Summit 2026: महंगे तेल का कारोबार पर कितना असर? गौतम सिंघानिया ने बताया -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा

इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती मेरी जोनस के साथ मस्ती करते हुए एक वीडियो शेयर की थी, जिसे देखकर लग रहा था कि वह अभी भी यूएसए में ही हैं. वहीं इसके कारण अटकले और मजबूत हो गईं की वह शादी की हिस्सा नहीं बनेंगी. हालांकि अभी कंफर्मेंशन आना बाकी है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
बता दें, राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की सगाई में प्रियंका चोपड़ा हिस्सा बनती नजर आईं थीं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं. हालांकि इस दौरान उनकी बेटी और पति निक जोनस साथ नहीं थे. जबकि इस बार खबरें हैं कि निक जोनस नहीं वह अपनी बेटी मालती मेरी जोनस के साथ परिणीति चोपड़ा की शादी में भारत आएंगी. वहीं उम्मीद है कि 24 सितंबर तक वह वेडिंग वेन्यू पर आ जाएंगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं