प्रिया प्रकाश वारियर (Priya Prakash Varrier) साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री हैं. प्रिया सोशल मीडिया पर भी खासा एक्टिव हैं और यहां अक्सर अपने वीडियोज शेयर करते हुए देखी जाती हैं. फिल्मों की तरह प्रिया के वीडियो भी धमाल मचाते हैं. उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग उनके हर एक पोस्ट को पसंद करती है. प्रिया प्रकाश का एक वीडियो कुछ दिनों पहले सामने आया था, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उन्हें एक अंग्रेजी गाने पर डांस करते हुए देखा जा सकता है.
प्रिया प्रकाश वारियर ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो के ऊपर लिखा हुआ है, ‘जब वह आपके खाने की बाइट लेने से पहले आपसे पूछता है”. प्रिया का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग उनसे पूछ रहे हैं कि ‘वह' कौन है? वीडियो में प्रिया ऑरेंज और ब्लैक कलर की ड्रेस में काफी स्टनिंग लग रही हैं. वीडियो पर अब तक 30 हजार से भी ज्यादा लाइक्स आ गए हैं. इस पर यूजर की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
एक सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो पर कमेंट करके लिखा है, ‘wow नाइस वन'. तो एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘आपने बहुत अच्छा किया'. इस तरह से एक्ट्रेस के वीडियो पर ढेरों कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं. बात करें प्रिया प्रकाश वारियर की तो वे ‘विंक गर्ल' के नाम से भी मशहूर हैं. 2019 में 'ओरू अदार लव' के ट्रेलर वीडियो में आंख के इशारे के बाद प्रिया चर्चा में आ गई थीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं