अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा गुरुवार को अपना जन्मदिन मना रही हैं. इस मौके पर उनकी मां रीना मल्होत्रा चोपड़ा और बड़ी बहन प्रियंका चोपड़ा ने जन्मदिन की बधाइयां दीं. अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर परिणीति चोपड़ा की तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह पिंक कलर के मोती जड़े आउटफिट में नजर आ रही हैं, साथ ही मैचिंग मेकअप और इयररिंग्स पहने हुए हैं. अभिनेत्री ने लिखा, "जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं तिशा, परिणीति चोपड़ा. आपका आने वाला साल प्यार, हंसी और दिल की हर ख्वाहिश से भरा हो."
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की मां रीना मल्होत्रा चोपड़ा ने भी जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने याद किया कि कैसे अभिनेत्री ने उन्हें पहले माता-पिता और अब नाना-नानी बनाया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर परिणीति चोपड़ा के बचपन की कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें अभिनेत्री और उनकी मां के साथ में बिताए गए पल शामिल हैं. पहली फोटो में छोटी परिणीति अपनी मां के गाल पर किस करती नजर आ रही हैं. अगली तस्वीर में उनके पिता उन्हें केक का टुकड़ा खिलाते दिख रहे हैं. इसके बाद एक्ट्रेस के बचपन की और भी कई प्यारी झलकियां हैं.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
रीना मल्होत्रा चोपड़ा ने लिखा, "मेरी बच्ची को जन्मदिन की बधाई. तुमने सबसे पहले हमें माता-पिता और नाना-नानी बनाया है, जिसके लिए हम तुम्हें जितना भी शुक्रिया अदा करें, वो कम है. हम बता भी नहीं सकते कि तुम्हारे बिना हमारी जिंदगी क्या थी और तुमने उसे कैसा बना दिया है." उन्होंने परिणीति को एक ऐसी शख्सियत भी बताया, जो हमेशा से "जिंदादिल" रही है, और मजाक में कहा कि उनका मतलब "शोर मचाने वाली और सबके आकर्षण का केंद्र" है. उन्होंने कहा कि परिणीति के लिए उनका प्यार हर गुजरते दिन के साथ बढ़ता ही जा रहा है.
उन्होंने जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, "तुम्हारे लिए हमारा प्यार हर गुजरते दिन के साथ बढ़ता ही जा रहा है. हैप्पी बर्थडे परिणीति चोपड़ा." 22 अक्टूबर 1988 को जन्मी परिणीति मां बनने के बाद अपना दूसरा जन्मदिन मना रही हैं. उन्होंने और उनके पति, नेता राघव चड्ढा ने अक्टूबर 2025 में अपने बेटे नीर का स्वागत किया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं