Panchayat 3 Release Date And Time: पंचायत ओटीटी की दुनिया की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली वेब सीरीज में से एक है. इस सीरीज के अब तक दो सीजन आ चुके हैं, जिसे खूब पसंद किया गया है. अब पंचायत के तीसरे सीजन को लेकर दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. बीते दिनों ऐसी खबरें थीं कि पंचायत 3 की शूटिंग पूरी हो चुकी है और यह वेब सीरीज जल्द ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है. इस बीच पंचायत 3 की रिलीज को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है. अब एक बार फिर से इस वेब सीरीज की रिलीज को लेकर नई तारीख की चर्चा है.
हाल ही में ऐसी खबरें आई थीं कि अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज पंचायत जनवरी के आखिरी हफ्ते में रिलीज होगी, लेकिन यह खबर महज अफवाह थीं. अब दोबारा से पंचायत 3 की नई रिलीज को लेकर चर्चा है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह वेब सीरीज अब मार्च के दूसरे हफ्ते में ओटीटी पर रिलीज हो सकती हैं. हालांकि पंचायत 3 के मेकर्स की ओर से इसकी रिलीज को लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं की है और न ही एनडीटीवी इसकी पुष्टि करती है.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
आपको बता दें कि बीते दिनों पंचायत 3 से जुड़ा फर्स्ट लुक रिलीज हुआ था. जिसमें सचीवजी यानी जितेंद्र कुमार, बनराकस, विनोद और माधव नजर आए हैं. फर्स्ट लुक में सचिवजी की इस तस्वीर के अलावा दूसरे फ्रेम में पंचायत वेब सीरीज के दूसरे मुख्य किरदार नजर आ रहे हैं जिसमें बनराकस, विनोद और माधव सभी लोग एक साथ एक बेंच पर बैठे हुए दिख रहे हैं. इनके पीछे दीवार पर लिखा हुआ है कि ठोकर लगती है तो दर्द भी होता है और तब ही मनुष्य कुछ सीख पाता है. इस लुक को शेयर करते हुए प्राइम वीडियो ने इंस्टाग्राम पर कैप्शन लिखा है कि हम जानते हैं कि इंतजार आपके लिए असहनीय हैं, इसलिए हम आपके लिए सेट से कुछ लाए हैं. हालांकि मेकर्स ने अब तक वेब सीरीज के अगले सीजन की रिलीज डेट डिक्लेयर नहीं की है.
मूवी रिव्यू: दिमाग की बत्ती गुल कर देगी शाहिद कपूर और कृति सेनन की तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं