विज्ञापन

26 साल पुराना वो गाना जिसे सुनाकर बीवियां देती हैं अपने पति को ताना, अलका याग्निक की आवाज में हुआ अमर, आज भी ट्रक-बसों में गूंजता है ये गीत

हिंदी सिनेमा में दोस्ती, प्यार और भाई-बहन पर गाने बन चुके हैं. जिन्हें खूब पसंद भी किया जाता रहा है. लेकिन इनके अलावा सौतन पर भी गाने आ चुके हैं. 26 साल पहले सौतन पर एक गाना आया था.

26 साल पुराना वो गाना जिसे सुनाकर बीवियां देती हैं अपने पति को ताना, अलका याग्निक की आवाज में हुआ अमर, आज भी ट्रक-बसों में गूंजता है ये गीत
26 साल पुराना वो गाना जिसे सुनाकर बीवियां देती हैं अपने पति को ताना
NDTV

हिंदी सिनेमा में दोस्ती, प्यार और भाई-बहन पर गाने बन चुके हैं. जिन्हें खूब पसंद भी किया जाता रहा है. लेकिन इनके अलावा सौतन पर भी गाने आ चुके हैं. 26 साल पहले सौतन पर एक गाना आया था, जिसे सुनाकर बीवी अपने पति से शिकायत करती और कहती है-'दिल मत देना मेरी सौतन को'. यह सिर्फ एक पत्नी की आवाज नहीं बल्कि 2000 का सबसे हिट गानों में से एक था, जो ऑटो-रिक्शा, बस और ट्रक में खूब सुनने को मिलता था. 

अलका याग्निक ने अपनी आवाज से बनाया अमर
 

'बंगला गाड़ी, दिल मत देना मेरी सौतन को'- वो गाना जो 2000 के दशक की शुरुआत में बॉलीवुड की चंचलता और मस्ती को एक झटके में कैद कर गया. इस खूबसूरत गाने को अलका याग्निक ने अपनी सुरीली आवाज में गाया है. 'दिल मत देना मेरी सौतन को' के बोल दिग्गज गीतकार आनंद बख्शी ने लिखे हैं. जबकि संगीत आनंद-मिलिंद का है. गाने को आज भी यूट्यूब पर इसके लाखों व्यूज हैं. 

'दिल मत देना मेरी सौतन को' गाने को मनीषा कोइराला और संजय कपूर की केमिस्ट्री, हंसते-खेलते अंदाज बहुत शानदार अंदाज में दिखाया गया है. 2001 में रिलीज हुई फिल्म छुपा रुस्तम: ए म्यूजिकल थ्रिलर में यह गाना सिर्फ एक डांस नंबर नहीं, बल्कि फिल्म की मस्ती भरी साइड को चमकाने वाला खास आकर्षण था. निर्देशक अजीज सेजवाल और संगीतकार आनंद-मिलिंद की जोड़ी ने उस दौर की पॉपुलर स्टाइल को अच्छी तरह समझा था.

फिल्म छुपा रुस्तम: ए म्यूजिकल थ्रिलर के बारे में

फिल्म छुपा रुस्तम: ए म्यूजिकल थ्रिलर में संजय कपूर और मनीषा कोइराला मुख्य भूमिका में थे. इनके अलावा ममता कुलकर्णी, टीनू आनंद, राज बब्बर और दिलीप ताहिल जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं. संजय कपूर ने इसमें डबल रोल निभाया. एक अमीर उद्योगपति निर्मल और दूसरा छोटा चोर राजा. मनीषा कोइराला राजा की प्रेमिका निशा के रूप में और ममता कुलकर्णी निर्मल की प्रेमिका संध्या के रूप में नजर आईं.

फिल्म को रिलीज होने में कई साल लग गए. पहले मेहुल कुमार निर्देशक थे और अनिल कपूर को साइन किया गया था, लेकिन बाद में संजय कपूर आए और अजीज सेजवाल ने निर्देशन संभाला. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही और लगभग 9.46 करोड़ कमाई. 

यह भी पढ़ें | 90s का वो रोमांटिक गाना जो बस-ट्रक से लेकर गांव-कस्बों तक में हुआ मशहूर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chhupa Rustam, Alka Yagnik, Anand Bakshi, Manisha Koirala, Sanjay Kapoor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com