- हिट रहे हैं पंचायत के पहले और दूसरे सीजन
- सचिवजी के किरदार को खूब किया गया पसंद
- अब तीसरे सीजन में आने वाला है नया ट्विस्ट
Panchayat 3 First Glimpse: अमेजन प्राइम पर आने वाले शो पंचायत का सीजन वन और सीजन टू दोनों ही हिट रहे हैं. इस शो के हर किरदार ने दर्शकों का दिल जीता है, फिर चाहें वो सीरीज के लीड किरदार हों या सपोर्टिंग किरदार. सभी दर्शकों की उम्मीदों पर पूरी तरह खरे उतरे हैं. इस वेब सीरीज के दोनों ही सीजन जबरदस्त तरीके से दिलचस्प रहे. अब दर्शकों को इसके तीसरे सीजन का इंतजार है. वो भी जल्द ही पूरा होने वाला है. क्योंकि, अमेजन प्राइम वीडियो ने इस शो के तीसरे सीजन से सचिवजी का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है जिसे देख कर फैंस के मन में कुछ और सवाल उठने लगे हैं.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
फुलेरा छोड़ेंगे सचिव जी !
पंचायत के सचिवजी का जो लुक वायरल हो रहा है उसमें वो अपनी मोटर साइकिल पर सवार होकर कहीं जाते हुए नजर आ रहे हैं. हालांकि तस्वीर देखकर ये अंदाजा लगाना मुश्किल है कि सचिव का किरदार अदा करने वाले जितेंद्र कुमार फुलेरा छोड़ रहे हैं या कहीं और का रुख कर रहे हैं. लेकिन इस फर्स्ट लुक में उनका अंदाज बेहद इंप्रेसिव और टशन वाला नजर आ रहा है. वो बाइक पर सवार हैं और काला चश्मा लगाए हुए हैं. उनकी पीठ पर बैग भी टंगा है. अब इस अंदाज में वो वेब सीरीज के सीजन थ्री में क्या करने वाले हैं ये अंदाजा लगा पाना फिलहाल मुश्किल है.
इस अंदाज में होंगे दूसरे किरदार
सचिवजी की इस तस्वीर के अलावा दूसरे फ्रेम में पंचायत वेब सीरीज के दूसरे मुख्य किरदार नजर आ रहे हैं जिसमें बनराकस, विनोद और माधव सभी लोग एक साथ एक बैंच पर बैठे हुए दिख रहे हैं. इनके पीछे दीवार पर लिखा हुआ है कि ठोकर लगती है तो दर्द भी होता है और तब ही मनुष्य कुछ सीख पाता है. इस लुक को शेयर करते हुए प्राइम वीडियो ने इंस्टाग्राम पर कैप्शन लिखा है कि हम जानते हैं कि इंतजार आपके लिए असहनीय हैं, इसलिए हम आपके लिए सेट से कुछ लाए हैं. हालांकि मेकर्स ने अब तक वेब सीरीज के अगले सीजन की रिलीज डेट डिक्लेयर नहीं की है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं