विज्ञापन

निर्मला सीतारमण हुईं भावुक, आंखों में दिखे आंसू, इस मशहूर गायिका की 110वीं पुण्यतिथि पर भर आया दिल

एम एस सुब्बुलक्ष्मी की 110वीं पुण्यतिथि के मौके पर एक खास कार्यक्रम रखा गया था यहां निर्मला सीतारमण भावुक होती नजर आईं.

निर्मला सीतारमण हुईं भावुक, आंखों में दिखे आंसू, इस मशहूर गायिका की 110वीं पुण्यतिथि पर भर आया दिल
एम.एस.सुब्बुलक्ष्मी की याद में हुए कार्यक्रम में भावुक हुईं निर्मला सीतारण
Social Media
नई दिल्ली:

बेंगलुरु में बुधवार (16 सितंबर) को एक कार्यक्रम के दौरान मशहूर कर्नाटक संगीत गायिका एम.एस.सुब्बुलक्ष्मी को श्रद्धांजलि देने के लिए हुए कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भावुक हो गईं. पीटीआई (PTI) के शेयर किए गए एक वीडियो में गाना बजते समय सीतारमण की आंखों में आंसू देखे जा सकते हैं. यह कार्यक्रम एम.एस.सुब्बुलक्ष्मी की 110वीं जयंती के मौके पर आयोजित किया गया था. सभा को संबोधित करते हुए सीतारमण ने कर्नाटक संगीत में गायिका के योगदान के बारे में बात की. 'द प्रिंट' की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कहा, "कर्नाटक संगीत में भक्ति इस परंपरा की जीवंत आत्मा है, जो भाषाओं के शानदार संगम से जीवंत बनी हुई है. एक ही संगीत कार्यक्रम में, अलग-अलग भाषाई और आध्यात्मिक परंपराएं समुद्र में मिलने वाली नदियों की तरह एक साथ बहती हैं."

सीतारमण ने संगीत के प्रति सुब्बुलक्ष्मी के समर्पण, विनम्रता और कठोर प्रशिक्षण को भी याद किया. उनके अनुशासन के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "उनकी प्रतिभा एक बेहद सख्त बौद्धिक अनुशासन पर टिकी थी." 16 सितंबर 1916 को मदुरै में जन्मीं एम.एस.सुब्बुलक्ष्मी 20वीं सदी की सबसे मशहूर कर्नाटक संगीत गायिकाओं में से एक बनीं. वह पारंपरिक कलाकारों के परिवार से थीं और उन्होंने भारतीय शास्त्रीय संगीत पर अपनी गहरी छाप छोड़ी.

सुब्बुलक्ष्मी भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' पाने वाली पहली संगीतकार थीं. उन्हें यह सम्मान 1998 में मिला था. वह 1974 में 'रमन मैग्सेसे पुरस्कार' पाने वाली पहली भारतीय संगीतकार भी बनीं. 1966 में वह संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रस्तुति देने वाली पहली भारतीय संगीतकार बनीं. 11 दिसंबर 2004 को चेन्नई में 88 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया.

अब सुब्बुलक्ष्मी का जीवन पर्दे पर भी दिखाया जाएगा. उनकी जिंदगी पर एक फिल्म बन रही है. इस फिल्म में रश्मिका मंदाना नजर आने वाली हैं. पैन-इंडिया बायोपिक 'एम.एस. - ए लिगेसी ऑन स्क्रीन' में रश्मिका इस महान गायिका के किरदार को निभाती नजर आएंगी.

यह भी पढ़ें: जिस संगीतकार के 'आशीर्वाद का दीया' ने पीएम मोदी के दिल को छुआ जानें उसके दिल से निकली कौन सी दुआ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
MS Subbulakshmi, MS Subbulakshmi Songs, Nirmala Sitharaman, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com