विज्ञापन

दूरदर्शन की रामायण में राम बने थे अरुण गोविल, अब 4000 करोड़ की रामायण में बने राम के पिता, नया पोस्टर रिलीज

दूरदर्शन की रामायण के राजा राम का नितेश तिवारी की फिल्म रामायणम् से अरुण गोविल का राजा दशरथ लुक सामने आ गया है. टीवी पर भगवान राम की अमर छवि बनाने वाले अरुण गोविल अब बड़े पर्दे पर राम के पिता और अयोध्या के राजा दशरथ की भूमिका निभाते नजर आएंगे.

दूरदर्शन की रामायण में राम बने थे अरुण गोविल, अब 4000 करोड़ की रामायण में बने राम के पिता, नया पोस्टर रिलीज
रामायणम् फिल्म से अरुण गोविल के दशरथ लुक का पोस्टर हुआ रिलीज
नई दिल्ली:

'रामायणम्' के मेकर्स ने अरुण गोविल को राजा दशरथ के रूप में फीचर करता एक खास सोलो पोस्टर रिलीज किया है, जो एक्टर के लिए एक अहम नए अध्याय को चिन्हित करता है, उनकी पहचान आज भी भगवान राम की आइकॉनिक किरदार के रूप में देखी जाती है. रामायणम् के मेकर्स ने फिल्म से नया पोस्टर रिलीज कर दिया है, इस पोस्टर में राजा दशरथ के अवतार में जाने माने एक्टर अरुण गोविल को देखा जा सकता है.  दो भाग वाले इस एपिक सागा से सामने आया यह फर्स्ट लुक एक्टर से खूबसूरती से अपना जुड़ाव बना रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि अरुण गोविल ने कई पीढ़ियों के दर्शकों की नजरों में भगवान राम की भूमिका को अमर बना दिया है.

भगवान राम की भूमिका निभाकर कई सालों से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले अरुण गोविल, अब सिल्वर स्क्रीन पर अयोध्या के राजा और भगवान राम के पिता, दशरथ की भूमिका में नज़र आने वाले हैं. उनके फिल्म के कास्ट से जुड़ने की वजह से कहना होगा कि फिल्म की कास्टिंग को एक नया आयाम मिला है, क्योंकि इस महागाथा से गहराई से जुड़े एक एक्टर को बिल्कुल नए और अहम भूमिका  में दिखाना अपने आप में खास होने वाला है.

मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया पर नया पोस्टर शेयर किया, जिसके कैप्शन में लिखा है, “एक समय उन्होंने एक पूरी पीढ़ी के लिए राम का किरदार जिंदा किया था. अब वह अयोध्या के राजा के रूप में रामायण की दुनिया में वापसी कर रहे हैं. अरुण गोविल बतौर राजा दशरथ.”

पोस्टर में गोविल राजा दशरथ के शाही अवतार में नजर आ रहे हैं, जहां उनके लुक की डिटेलिंग अयोध्या के राजा के रुतबे और प्रभाव को दिखाती है. यह सामने आया पोस्टर उन दर्शकों के लिए भी खास बदलाव है, जो उन्हें राम के रूप में देखते हुए बड़े हुए हैं, क्योंकि अब वह उसी किरदार के पिता का रोल निभा रहे हैं, जिसे उन्होंने आइकॉनिक बना दिया था.

दुनिया द्वारा सबसे ज्यादा पूजे जाने वाले महाकाव्यों में से एक 'रामायणम्' को बड़े पर्दे पर लाया जा रहा है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, रॉकिंग स्टार यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे.

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी 'रामायणम्' को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने 8 बार ऑस्कर जीत चुके डीएनईजी और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर बनाया है. यह फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी. फिल्म का  पार्ट 1, 5 नवंबर 2026 और पार्ट 2 दिवाली 2027 में दुनियाभर में हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी. फिल्म को सोनी पिक्चर्स दुनिया भर में भारत छोड़कर रिलीज करेगी, जबकि हिंदी भाषी मार्केट में धर्मा प्रोडक्शंस इसके डिस्ट्रीब्यूटर हैं. फिल्म दुनियाभर में IMAX में रिलीज होगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramayana Movie, Arun Govil, Arun Govil As Dashrath, Ndtv Hindi, Hindi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com