विज्ञापन

40 साल पुराना वो गाना जिसे थिएटर में सुन खूब रोए थे लोग, बीबीसी रेडियो पर बजाने के लिए होती थी डिमांड, एक ही टेक में हुआ था रिकॉर्ड

1986 में भी एक ऐसी ही फिल्म आई थी, जिसका नाम लोग उसके गाने की वजह से याद रखते हैं. फिल्म के एक गाने ने पूरी फिल्म को 40 साल से मशहूर बना रखा है. इस गाने का नाम 'चिठ्ठी आई है' है, जो 1986 में रिलीज हुई फिल्म नाम का गाना है.

40 साल पुराना वो गाना जिसे थिएटर में सुन खूब रोए थे लोग, बीबीसी रेडियो पर बजाने के लिए होती थी डिमांड, एक ही टेक में हुआ था रिकॉर्ड
40 साल पुराना वो गाना जिसे थिएटर में सुन खूब रोए थे लोग
NDTV

बॉलीवुड की कई फिल्में अपना नाम से ज्यादा अपने गानों की वजह से मशहूर हो जाती हैं. इतना ही नहीं कई बार तो सुपरहिट गाने फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता दिला देते हैं. 1986 में भी एक ऐसी ही फिल्म आई थी, जिसका नाम लोग उसके गाने की वजह से याद रखते हैं. फिल्म के एक गाने ने पूरी फिल्म को 40 साल से मशहूर बना रखा है. इस गाने का नाम 'चिठ्ठी आई है' है, जो 1986 में रिलीज हुई फिल्म नाम का गाना है. इस फिल्म में संजय दत्त मुख्य भूमिका में थे. 'चिठ्ठी आई है' गाने में लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल का संगीत है, जबकि बोल आनंद बक्शी ने लिखे हैं. 

पंकज उधास की आवाज में हुआ अमर

पंकज उधास का यह गाना सिर्फ एक फिल्मी गीत नहीं था. वह उन हजारों भारतीयों की आवाज बन गया जो विदेशों में रोजी-रोटी की तलाश में घर छोड़कर गए थे. मां-बाप का इंतजार, मिट्टी की खुशबू और लौटने का सपना सब कुछ 'चिठ्ठी आई है' में समा गया था. निर्माता राजेंद्र कुमार और टीम चाहते थे कि मंच पर असली गायक गाए, कोई एक्टर नहीं. पंकज उधास को बुलाया गया. उन्होंने पहले मना कर दिया क्योंकि समझे कि उन्हें एक्टिंग करनी होगी. बाद में साफ हुआ कि उन्हें सिर्फ खुद को प्ले करना है, जैसे कोई अपना कॉन्सर्ट. 

बीबीसी रेडियो पर हुई खूब डिमांड

'चिठ्ठी आई है' गाना महबूब स्टूडियो में एक ही टेक में रिकॉर्ड हो गया. रिकॉर्डिंग के दौरान स्टूडियो में मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गईं. राज कपूर गाना सुनकर रो पड़े और बोल, 'पंकज उधास अमर हो गया.' बीबीसी रेडियो ने इसे मिलेनियम के 100 सर्वश्रेष्ठ गानों में जगह दी. थिएटरों में फिल्म खत्म होने के बाद भी दर्शक इस गाने की री-रन मांगते थे. महेश भट्ट की फिल्म नाम में सलीम खान की कहानी के एक बड़ा मोड़ पर यह गाना आता है. संजय दत्त का किरदार गलत रास्ते पर भटक चुका होता है और घर की याद उसे वापस खींचती है. 

नाम फिल्म के हारे में

फिल्म नाम में नूतन, कुमार गौरव रवि, संजय दत्त, अमृता सिंह, पूनम ढिल्लों और परेश रावल मुख्य भूमिका में थे. पंकज उधास खुद 'चिठ्ठी आई है' गाने के सीक्वेंस में आए. फिल्म 1986 की सुपरहिट साबित हुई और 50 हफ्तों तक सिनेमाघरों में चली. महेश भट्ट ने खुद कहा कि 'चिठ्ठी आई है' गाने ने फिल्म की सफलता में बड़ा योगदान दिया. संजय दत्त के करियर के लिए भी यह फिल्म टर्निंग पॉइंट बनी.

यह भी पढ़ें | 56 साल पुराना वो गाना जो सिखाता है जिंदगी का खास सबक, Gen-Z के दादा-दादी, मम्मी-पापा का है फेवरेट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pankaj Udhas, Chitthi Aayi Hai, Chitthi Aayi Hai Song, Naam, Naam 1986
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com