विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर 21000 करोड़ कमाने के बाद अब OTT पर आई ये एक्शन फिल्म, 6 ओटीटी प्लैटफॉर्म पर हो रही स्ट्रीम

दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर 21 हजार करोड़ से ज्यादा की कमाई करने वाली ये फिल्म 6 अलग अलग OTT प्लैटफॉर्म पर स्ट्रीम हो रही है. अगर आप भी इसे देखना चाहते हैं तो पढ़ें फिलहाल आप इसे किस तरह से देख सकते हैं.

बॉक्स ऑफिस पर 21000 करोड़ कमाने के बाद अब OTT पर आई ये एक्शन फिल्म, 6 ओटीटी प्लैटफॉर्म पर हो रही स्ट्रीम
Spider Man Brand New Day OTT release
Social Media
नई दिल्ली:

बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार कमाई फिल्म की सक्सेस का सबसे बड़ा पैमाना मानी जाती है. अब बात करते हैं उस फिल्म की जिसने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की हजारों करोडों नोट छापे और अब ये ओटीटी पर आ रही है. कमाल की बात ये है कि ये एक, दो या तीन नहीं बल्कि एक साथ पांच अलग अलग प्लैटफॉर्म पर स्ट्रीम हुई है और आप इसे आराम से अब घर बैठे देख सकते हैं कि आखिर ऐसी क्या बात थी जो पूरी दुनिया इस फिल्म दीवानी हो चुकी थी. 

31 जुलाई 2026 को रिलीज हुई स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे अब ओटीटी प्लैटफॉर्म पर आ चुकी है. ये सीरीज 6 अक्टूबर 2026  को पांच ओटीटी प्लैटफॉर्म पर देखने के लिए अवेलेबल है. इसे डिजिटल वीडियो ऑन डिमांड के तौर पर ओटीटी पर रिलीज किया है. मतलब यह कि ये सीरीज अलग-अलग बड़े प्लैटफॉर्म पर रेंट फॉर्मैट में देखने के लिए अवेलेबल है. यानी अगर आप ये फिल्म देखना चाहते हैं और आपके पास सब्सक्रिप्शन है तो भी आप इसे फ्री में नहीं देख पाएंगे. इस फिल्म को देखने के लिए रेंट चुकाइए और फिल्म को इंजॉय करिए.

Latest and Breaking News on NDTV

'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' को आप अमेजन प्राइम वीडियो, एप्पल टीवी, फनडांगो, सोनी पिकचर्स, जी5, बुक माय शो स्ट्रीम जैसे ओटीटी प्लैटफॉर्म पर देख सके हैं. इसे कैसे देख सकते हैं वो तो हमने आपको बता ही दिया है. अगर आप ये फिल्म फ्री में देखना चाहते हैं तो कुछ दिन इंतजार कीजिए क्योंकि कुछ समय बाद ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली है. आप सिंपल सब्सक्रिप्शन के साथ भी इस फिल्म को देख सकते हैं. 

स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे ने कमाई के मामले में भारत में भी मचा दिया था तूफान

टॉम हॉलैंड के लीड रोल वाली इस फिल्म ने भारत में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया था. इस फिल्म ने हमारे देश में 582 करोड़ की रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन की थी. भारत में कमाई के मामले में इस फिल्म ने एवेंजर्स एंडगेम को भी पीछे तोड़ दिया है. वहीं दुनियाभर में हुई कमाई के बारे में बात करें तो वहां तो फिल्म ने 21 हजार करोड़ से ज्यादा की कलेक्शन की थी. 

यह भी पढ़ें: OTT पर 10 एपिसोड की क्राइम थ्रिलर सीरीज बनी खौफ का दूसरा नाम, कत्लेआम और खून खराबा देख कांप जाएगी रूह, अकेले ना देखें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Spider Man Brand New Day, Spider Man Brand New Day Box Office Collection, Spider Man Brand New Day Cast, Spider Man Brand New Day Budget, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com