विज्ञापन

जिस संगीतकार के 'आशीर्वाद का दीया' ने पीएम मोदी के दिल को छुआ, जानें उसके दिल से निकली कौन सी दुआ

पीएम नरेंद्र मोदी के बर्थडे के मौके पर उन्हें डेडिकेट करते हुए अमन पंत ने एक खास गाना बनाया. इस गाने ने सोशल मीडिया पर तो वाहवाही बटोरी ही साथ ही साथ पीएम का भी दिल जीत लिया.

जिस संगीतकार के 'आशीर्वाद का दीया' ने पीएम मोदी के दिल को छुआ, जानें उसके दिल से निकली कौन सी दुआ
पीएम मोदी के लिए बनाया स्पेशल गाना
Social Media
नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 76वां जन्मदिन मना रहे हैं और देशभर में विशेष तैयारियां हैं. पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर म्यूजिक डायरेक्टर अमन पंत ने 'आशीर्वाद का दीया' शीर्षक से पीएम मोदी को समर्पित एक गाना तैयार किया. उन्होंने इस गाने को कल ही एक्स पर शेयर भी किया था. लेकिन इस एक्स पोस्ट पर पीएम मोदी का रिएक्शन आया है और ये गाना उनके दिल को भी छू गया है. अमन पंत ने कहा कि यह उनकी सोच से परे है. एक्स पर इस गाने को शेयर करते हुए अमन पतं ने लिखा था, 'हमने नरेंद्र मोदी जी को देश की लगातार सेवा करते हुए देखा है. आज, हम उनकी 25 साल की सेवा के सम्मान में 'आशीर्वाद का दीया' समर्पित कर रहे हैं. जन्मदिन की बधाई, माननीय प्रधानमंत्री जी. इस 17 सितंबर को, हम आपके लिए एक दीया जला रहे हैं. संगीत अमन पंत और सिंगर स्नेहा शंकर.'

अमन ने सोचा भी नहीं होगा कि पीएम इस पर रिप्लाई करेंगे. लेकिन ऐसा हुआ. पीएम मोदी ने लिखा, 'कुछ बातें या अंदाज बहुत खास होते हैं. आशीर्वाद का दीया प्यार का एक ऐसा ही इजहार है जिसने मेरे दिल को गहराई से छू लिया है. हर आशीर्वाद हमारे प्यारे भारत की और भी ज्यादा निष्ठा के साथ सेवा करने के मेरे संकल्प को मजबूत करता है.'

'आशीर्वाद का दीया' के म्यूजिक डायरेक्टर और सिंगर ने एनडीटीवी से बातचीत में बताया कि उन्होंने इस गाने को सात दिन में ही तैयार कर लिया. उन्होंने कहा, 'इस गाने पर हमने 7 दिन पहले ही काम शुरू कर दिया था. वैशाली ने पहले इसके लिरिक्स लिखे. फिर स्नेहा शंकर और मैंने इसे गाया. इस तरह पीएम के जन्मदिन से दो दिन पहले ही इसे तैयार किया गया.'

पीएम मोदी के इस गाने पर एक्स पर पोस्ट लिखे जाने पर अमन ने कहा, 'हमारे दिल से पीएम मोदी के लिए एक दुआ निकला और यही हमारी काम था. लेकिन जो हुआ वह तो कमाल है. हमने सोचा भी नहीं था. हम तो यही चाहेंगे कि सालों तक पीएम मोदी यूं देश का विकास करते रहें और हम उन्हें विश करते रहें.'

यह भी पढ़ें: OTT पर आने वाले 3 दिन होंगे जोरदार, नेटफ्लिक्स, जियोहॉटस्टार, प्राइम वीडियो पर आएगी लस्ट से भरी स्टोरी से पापा यार तक

म्यूजिक डायरेक्टर अमन पंत विज्ञापन जगत से फिल्मों तक का सफर तय कर चुके हैं. दस साल से ज्यादा विज्ञापनों में काम करने के बाद आर. बाल्की की फिल्म चुप में उनके ओरिजिनल स्कोर ने काफी इम्प्रेस किया. इसके बाद गुड लक जैरी का बैकग्राउंड स्कोर और एक गाना, राज एंड डीके की गन्स एंड गुलाब और टीवीएफ की ट्रिपलिंग 3 जैसे प्रोजेक्ट्स उनके नाम रहे. करीब तीन हजार विज्ञापनों की धुनें देने वाले अमन पंत अब कुणाल कोहली की श्लोक और अनिल कपूर प्रॉडक्शंस की थैंक यू फॉर कमिंग पर भी काम कर रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Narendra Modi, Narendra Modi Birthday, BJP, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com