विज्ञापन

OTT पर 10 एपिसोड की क्राइम थ्रिलर सीरीज बनी खौफ का दूसरा नाम, कत्लेआम और खून खराबा देख कांप जाएगी रूह, अकेले ना देखें

OTT पर आई जिस सीरीज की हम बात कर रहे हैं वह नई नहीं बल्कि साल 2019 में रिलीज हुई एक सीरीज है. क्राइम थ्रिलर जॉनर की इस सीरीज के 10 एपिसोड आए थे और आधे आधे घंटे के ये एपिसोड आपको बांधे रखने की ताकत रखते हैं.

OTT पर 10 एपिसोड की क्राइम थ्रिलर सीरीज बनी खौफ का दूसरा नाम, कत्लेआम और खून खराबा देख कांप जाएगी रूह, अकेले ना देखें
OTT पर थ्रिल का जबरदस्त डोज है 10 एपिसोड की ये सीरीज
Social Media
नई दिल्ली:

Netflix, Amazon Prime, Jio Hotstar, SonyLive, Zee5 और ना जाने कितने ही ओटीटी ऐप्स के आने के बाद से दर्शकों के लिए कंटेंट की कमी नहीं है. इस गला काट कॉम्पिटीशन के बीच अगर कोई वेब सीरीज या फिल्म छाप छोड़ जाए और दर्शकों के जहन में बस जाए तो ये उसके लिए किसी बड़ी उपलब्धी से कम नहीं. आज हम आपको एक ऐसी ही वेब सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने ऑडियंस को उलझाए रखा है. 10 एपिसोड की इस सीरीज में थ्रिल ऐसा है कि आपका दिमाग चकरा जाए. 

हम जिस ताबड़तोड़ वेब सीरीज की बात कर रहे हैं उसका नाम ऑटो शंकर है. इस सीरीज को आप जी-5 पर देख सकते हैं. एक तमिल क्राइम थिलर है लेकिन इसे आप जी-5 पर हिंदी समेत अलग अलग दूसरी भाषाओं में भी देख सकते हैं. इस सीरीज की कहानी शंकर के इर्द गिर्द है जो छोटी-मोटी तस्करी और अवैध शराब का कारोबार चलाता है. धीरे-धीरे वह अपनी इच्छाएं बढ़ाता है. उसका साम्राज्य अवैध सामान की तस्करी, जबरन वसूली और सेक्स ट्रेड तक फैल जाता है.

शंकर भ्रष्ट पुलिस अफसरों को रिश्वत देकर और राजनीतिक लोगों से रिश्ते जोड़कर अपना नेटवर्क मजबूत करता है. लालच, धोखे और कई निर्मम हत्याओं के बाद पुलिस उसका पीछा शुरू करती है. आखिरकार वह गिरफ्तार होता है. जेल से भागने की एक छोटी कोशिश के बाद उसे फांसी की सजा सुनाई जाती है. कहानी के सारे जोड़-तोड़-मोड़ और सस्पेंस इसी कहानी में फिट हैं. हर एपिसोड ऐसे कई ट्विस्ट आते हैं जो आपको स्क्रीन से चिपका कर रखते हैं. बता दें कि ये कोई नई सीरीज नहीं बल्कि 2019 में रिलीज हुआ नगीना है. यह सीरीज आज भी दर्शकों के बीच पॉपुलर है. सीरीज में कुल 10 एपिसोड हैं और हर एपिसोड करीब 30 मिनट का है. आईएमडीबी पर इसे 6.7 रेटिंग मिली है.

ऑटो शंकर की कास्ट

रंगा यल्ली के डायरेक्शन में बनी इस सीरीज में अप्पानी सरथ लीड रोल में हैं. इसके साथ स्वयम और अर्जुन चिदंबरम भी अहम किरदार निभाते हैं. अगर आपको क्राइम, सस्पेंस और रोंगटे खड़े कर देने वाले थ्रिलर पसंद हैं तो ऑटो शंकर एक बार जरूर देखें. हां एक बात याद रखिएगा कि इसे रात में या अकेले बैठकर ना देखें.

यह भी पढ़ें: Drishyam 3 Box Office Collection Day 5: अजय देवगन की दृश्यम 3 की ताबड़तोड़ कमाई जारी, नजर 500 करोड़ पर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ZEE5, Auto Shankar, Crime Thriller Film, Zee 5 Ott Series, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com