किसी भी गाने को बनाने में महीनों का समय लग जाता है, कई बार गाने को सुनकर फिल्म मेकर्स को वो पसंद नहीं आते हैं. इस वजह से वो रिजेक्ट हो जाता है. बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में और गाने बने हैं जिनको पहले रिजेक्ट कर दिया गया, लेकिन उनके आने के बाद वो इतने पसंद किए गए, कि सालों बाद भी उनकी पहचान कायम है. आज हम आपको बॉलीवुड के 90 के दशक में आई एक फिल्म के बारे में बताएंगे, जिसकी कहानी ही नहीं बल्कि गानों को भी लोगों ने खूब पसंद किया.
यहां तक की प्लैनेट बॉलीवुड ने फिल्म के साउंडट्रैक को अपने सर्वकालिक 100 महानतम बॉलीवुड साउंडट्रैक में 56 वें स्थान पर रखा है. लेकिन इस फिल्म के एक गाने को उसके एक शब्द की वजह से रिजेक्ट कर दिया गया था, लेकिन बाद में नही गाना फिल्म की पहचान बन गया. गाना इतना सुपरहिट हो गया जिसके बाद प्रोड्यूसर ने इसकी दोगुनी फीस चुकाई.
आमिर खान-करिश्मा कपूर की फिल्म
हम जिस गाने के बात कर रहे हैं, वो साल 1996 में आमिर खान और करिश्मा कपूर की फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' का है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तो अपना परचम लहराया ही था साथ ही 8 के आठों गाने भी सुपरहिट हुए थे. इस फिल्म का एक गाना जो प्यार में जुदा होने वाले की कहानी को बयां करता है, 'परदेसी परदेसी जाना नहीं' की. फिल्म के 8 गानों के साथ ही इस गाने को लोगों ने इतना पसंद किया कि 30 सालों बाद भी ये गाना लोगों की प्लेलिस्ट में शामिल है. धर्मेश दर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म का संगीत नदीम-श्रवण ने तैयार किया था और इसके बोल समीर ने लिखे थे. फिल्म के गाने उस दौर में खूब लोकप्रिय हुए, लेकिन 'परदेसी परदेसी' की बात ही अलग थी.
यह भी पढ़ें | 37 साल पुराना ऋषि कपूर का चांदनी चांदनी गाना, पाकिस्तान में जाकर बन गया नादिरा नादिरा, गाने का बजाया बैंड
गीतकार समीर अनजान ने एक इंटरव्यू में इस गाने से जुड़ा किस्सा सुनाया था. उन्होंने बताया था कि परदेसी शब्द को लेकर प्रोड्यूसर नाखुश थे. लेकिन नदीम-श्रवण को भरोसा था कि यही गाना लोगों को पसंद आएगा. वही हुआ और इस गाने के लिए मेकर्स को दोगुनी फीस देनी पड़ी.
8 सिंगर्स की आवाज में यादगार गाने
जिस गाने को फिल्म से रिजेक्ट करने की बात की जा रही थी, बाद में उसी गाने के अलग-अलग वर्जन को अलग सिंगर्स की आवाज में फिल्म में शामिल किया गया. इसके गानों को कितना पसंद किया गया, इस बात का अंदाजा आप फिल्म के एल्बम के व्यूज देखकर लगा सकते हैं. फिल्मी गाने पुराने वाले यूट्यूब पर 2 साल पहले फिल्म के पूरे एल्बम को 22 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं.
परदेसी गाने के पीछे क्या थी शर्त
समीर अनजान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि इस गोने को लेकर नदीन ने प्रोड्यूसर के सामने शर्त रखी थी. उन्होंने कहा कि अगर गाना नहीं चला तो वो इसकी रिकॉर्डिंग का खर्च वह खुद उठाएंगे, लेकिन अगर यह हिट हुआ तो उन्हें डबल फीस देनी होगी. गाना रिलीज हुआ और देखते ही देखते 'परदेसी परदेसी' लोगों की जुबान पर चढ़ गया, जिसके बाद प्रोड्यूसर को अपनी शर्त पूरी करनी पड़ी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं