विज्ञापन

निरहुआ-काजल राग की जोड़ी ने बनाया रिकॉर्ड, 'दबे पांव आइहा नजरिया बचाके' ने पार किए 100 मिलियन व्यूज

निरहुआ-काजल राघवानी की शानदार ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने एक बार फिर से धमाल मचा दिया है. हाल ही में रिलीज हुआ उनका भोजपुरी रोमांटिक गाना दबे पांव आइहा नजरिया बचाके' ने यूट्यूब पर करोड़ों व्यूज हासिल कर लिए है.

निरहुआ-काजल राग की जोड़ी ने बनाया रिकॉर्ड, 'दबे पांव आइहा नजरिया बचाके' ने पार किए 100 मिलियन व्यूज
निरहुआ और काजल राघवानी के नए गाने ने बनाए रिकॉर्ड
नई दिल्ली:

भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेशलाल यादव ‘निरहुआ' और अभिनेत्री काजल राघवानी की चर्चित जोड़ी ने एक बार फिर दर्शकों के बीच अपनी लोकप्रियता साबित की है. वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज भोजपुरी फिल्म 'पटना से पाकिस्तान' का लोकप्रिय गीत 'दबे पांव आइहा नजरिया बचाके' 100 मिलियन यानी 10 करोड़ से अधिक व्यूज का आंकड़ा पार कर चुका है. गाने की इस सफलता के साथ यह भोजपुरी संगीत के चर्चित 100 मिलियन क्लब में शामिल हो गया है.

कल्पना पटवारी की आवाज का जादू

भोजपुरी की लोकप्रिय गायिका कल्पना पटवारी की आवाज में सजे इस गीत में निरहुआ और काजल राघवानी की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई. गाने में दोनों कलाकारों के बीच देसी अंदाज, चुलबुली नोक-झोंक और रोमांटिक अंदाज देखने को मिलता है. काजल राघवानी की अदाएं और निरहुआ का पारंपरिक भोजपुरी अंदाज गीत के वीडियो को खास बनाते हैं. यही वजह है कि रिलीज के बाद से ही यह गाना लगातार दर्शकों के बीच लोकप्रिय बना रहा.

देसी रोमांस और चुलबुली नोकझोंक 

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत फिल्म 'पटना से पाकिस्तान' के निर्माता अनंजय रघुराज हैं, जबकि फिल्म का निर्देशन संतोष मिश्रा ने किया है. गीत के बोल प्यारे लाल यादव 'कवि जी' ने लिखे हैं और संगीत राजेश-रजनीश ने तैयार किया है. गाने को कल्पना पटवारी ने अपनी आवाज दी है. इसके वीडियो में निरहुआ और काजल राघवानी नजर आते हैं. गाने के सभी अधिकार वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास हैं. गाने में देसी रोमांस और चुलबुली नोकझोंक है, जिसने इस गाने को अलग और खास बना दिया है.

10 करोड़ व्यूज के क्लब में शामिल हुआ भोजपुरी गीत

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार ने कहा कि निरहुआ और काजल राघवानी की जोड़ी को दर्शकों का हमेशा प्यार मिलता रहा है. उन्होंने कहा कि 'दबे पांव आइहा नजरिया बचाके' का 100 मिलियन व्यूज पार करना दर्शकों के स्नेह और भोजपुरी संगीत के प्रति उनकी पसंद का प्रमाण है. उन्होंने इस उपलब्धि के लिए गीत से जुड़े कलाकारों और पूरी टीम को बधाई दी.

ये भी पढ़ें: 60 साल पुराना शिव कुमार बटालवी की कविता से बना बॉलीवुड का बेहद रोमांटिक गाना, आलिया भट्ट-दिलजीत दोसांझ की आवाज, आज भी सदाबहार

गाने की सफलता पर दिनेशलाल यादव निरहुआ ने दर्शकों का आभार जताते हुए कहा कि 100 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार करना उनके लिए बेहद खुशी की बात है. उन्होंने विशेष रूप से कल्पना पटवारी की आवाज की सराहना करते हुए कहा कि दर्शकों ने गीत को जिस तरह प्यार दिया, उसके लिए वे सभी श्रोताओं और प्रशंसकों के आभारी हैं. वहीं काजल राघवानी ने भी दर्शकों, प्रशंसकों और वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स की टीम का धन्यवाद करते हुए कहा कि 'दबे पांव आइहा नजरिया बचाके' को मिले प्यार ने पूरी टीम का उत्साह बढ़ाया है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dinesh Lal Yadav Song, Bhojpuri Songs, Bollywood, Hindi Songs, Ndtv Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com