हिंदी सिनेमा के पुराने गानों को उनकी धुन के साथ ही उनके बोलों और उस कनेक्शन के लिए जाना जाता है, जिसे सुनते ही लोग उससे कनेक्ट कर पाते हैं. लेकिन आज हम एक ऐसे नए गाने की बात करेंगे जो अपनी धुन के साथ ही अपने शब्दों के लिए भी लोगों के दिल में उतर गया. 10 साल पहले आई फिल्म को इसकी कहानी के साथ ही इस गाने के लिए भी जाना जाता है. एक सुपरस्टार, एक पुलिसवाला, पंजाब की परेशानियों को दिखाती इस फिल्म के एक सुपरहिट गाने का कनेक्शन एक कविता से है. 60 के दशक की वो कविता जिसमें मोहब्बत को एक लड़की के तौर पर पेश करती है. तो चलिए जानते हैं गाने का क्या है कविता से कनेक्शन.
मोहब्बत को लड़की बनाकर लिखी कविता
हम बात कर रहे हैं साल 2016 में आई फिल्म उड़ता पंजाब के गाने "एक कुड़ी जिहदा नाम मोहब्बत गुम है' की, जिसे फिल्म में अमित त्रिवेदी ने संगीत दिया और इसे शाहिद मल्या ने अपनी आवाज में गाया. बता दें कि ये गाना शिव कुमार बटालवी की कविता 'इक कुड़ी जिहदा नाम मोहब्बत गुम है' में मोहब्बत को एक लड़की के रूप में पेश किया गया है. इस कविता में कवि उसकी खूबसूरती का जिक्र करते हुए उसे परियों जैसी सूरत और मरियम जैसी सीरत वाली बताते हैं. उसकी हंसी में फूलों की खूबसूरती और उसके चलने में गजल जैसी नजाकत दिखाई देती है. लेकिन इस खूबसूरत लड़की का नाम 'मोहब्बत' है और वो गुम है. दिलजीत दोसांझ और आलिया भट्ट की आवाज में इसके अलग वर्जन भी आए. शाहिद मल्या ने बाद में बताया था कि यह गाना उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण था और अमित त्रिवेदी चाहते थे कि इसे ज्यादा से ज्यादा सादगी के साथ रखा जाए.
दिलजीत और आलिया के वर्जन ने बदला अंदाज
एक कुड़ी गाना के कई दूसरे वर्जन भी फिल्म में आए. इसका एक वर्जन दिलजीत दोसांझ की आवाज में था, वहीं एक वर्जन में दिलजीत और आलिया भट्ट ने भी आवाज दी. यानी एक ही कविता से फिल्म में एक ही गाने को अलग-अलग आवाजों के साथ सुना गया. फिल्म की बात करें तो इसमें शाहिद कपूर, आलिया भट्ट, करीा कपूर और दिलजीत दोसांझ लीड रोल में नजर आए थे. फिल्म का निर्देशन अभिषेक चौबे ने किया था. जिसमें पंजाब में ड्रग्स की समस्या और उससे प्रभावित अलग-अलग किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है.
फिल्म में आलिया ने एक गरीब लड़की का रोल प्ले किया, जिसमें वो स्मगलर्स के चक्कर में फंस जाती है. वहीं करीना ने फिल्म में डॉक्टर और दिलजीत ने पुलिसवाले का किरदार निभाया था. शाहिद खान फिल्म में एक रॉकस्टार बने थे, जो अपनी बुरी आदतों की वजह से पुलिस के चक्कर मे फंसते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं