भांजा भांजी का मामा रिश्ता बेहद खास होता है. कहते हैं मामा में दो बार मां आता है, जिसके चलते यह रिश्ता और भी खास हो जाता है. इसी रिश्ते के प्यार को बयां करता है ये 47 साल पुराना गाना, जिसमें हीरो धर्मेंद्र थे. वहीं गाने को आवाज दी थी मोहम्मद रफी और उषा मंगेशकर ने. इस गाने को 80 के दशक में खूब पसंद किया गया था. वहीं फैंस आज भी मामा और भांजों के रिश्ते पर बना ये गाना सुनते हैं. तो आइए आपको बताते हैं मामा पर बने 47 साल पुराने गाने के बारे में.
कर्तव्य फिल्म का मामा पर बना गाना
यह फिल्म है 1979 में रिलीज हुई कर्तव्य, जिसका गाना चंदा मामा से प्यारे मेरे मामा. इस गाने को लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने कंपोज किया था. जबकि वर्मा मलिक और काफिल अजर ने लिरिक्स लिखे थे. इस फिल्म के 3 गानों को लता मंगेशकर ने आवाज दी थी. जबकि आशा भोसले ने दो गाने गाए थे. वहीं मोमम्मद रफी ने गाए थे. हालांकि मामा पर बने गाने चंदा मामा से प्यारे मेरे मामा को खूब पॉपुलैरिटी हासिल हुई.
चंदा मामा से प्यारे मेरे मामा गाने के बोल-
चंदा मामा से प्यारा मेरा मामा
मेरी आंखों का तारा मेरा मामा
एक दिन दूल्हा राजा के संग चार कहार बुलाऊ
अपने हाथों से ही मैं डोली में तुझे बिठाऊ
उस दिन मुझको छोड़ के तू ऐसी दुनिया में जाये
हर एक लडकी जहां से वापस लौट के फिर ना आये
रोता रहेगा बेचारा तेरा मामा
रोता रहेगा बेचारा तेरा मामा
कर्तव्य फिल्म के बारे में
1979 में रिलीज हुई कर्तव्य फिल्म की कहानी फॉरेस्ट ऑफिसर विजय (धर्मेंद्र) की है, जिसे उस जंगल में पोस्टिंग मिलती है, जहां पहले उनके पिता की हत्या हुई थी. जंगल में चंदन, हाथी दांत और जानवरों की खाल की तस्करी होती है, जिस पर विजय ईमानदारी से अपना कर्तव्य निभाते हुए तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं