विज्ञापन

हनुमान अंश की सफलता के बाद अब टीवी पर दिखेगी नीम करोली बाबा की कहानी, प्रोमो देख फैंस बोले- जय बजरंग बली

हनुमान अंश को 55 दिन में 1.53 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा है, जिसके चलते फिल्म को 15519 प्रतिशत प्रॉफिट हाथ लगा है. वहीं अब फिल्म की सफलता के बाद नीम करोली बाबा पर सीरियल भी नजर आने वाला है. 

हनुमान अंश की सफलता के बाद अब टीवी पर दिखेगी नीम करोली बाबा की कहानी, प्रोमो देख फैंस बोले- जय बजरंग बली
हनुमान अंश की सफलता के बाद सोनी टीवी पर आएगा नीम करोली बाबा पर बना सीरियल
नई दिल्ली:

नीम करोली बाबा की जिंदगी पर बनीं हनुमान अंश 2026 की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्म बन गई है. जबकि 55 दिनों की कमाई के साथ साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का खिताब भी अपने नाम कर चुकी है. वहीं 55 दिन बाद भी फिल्म की कमाई में गिरावट है. लेकिन कलेक्शन करोड़ों में है. वहीं अब बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की सफलता के बाद टीवी पर भी नीम करोली बाबा की कहानी देखने को मिलने वाली है, जिसका दावा हम नहीं बल्कि सोनी टीवी के एक शो का नया प्रोमो कह रहा है, जिसे देखने के बाद फैंस जय बजरंग बली कमेंट सेक्शन में लिखते हुए नजर आ रहे हैं. 

नीम करोली बाबा पर बने सीरियल का आया प्रोमो

दरअसल, सोनी एंटरटेनमेंट टीवी और सोनी लिव ने नई मायथो फिक्शन सीरीज का ऐलान कर दिया है. यह शो एक सम्मानित संत पर आधारित है और इसके मेकर्स ने उनके जीवन से जुड़े रहस्यमयी अनुभवों पर आधारित कहानियां दिखाने का वादा किया है. पहले प्रोमो में ज्यादा जानकारी दिए बिना ही आने वाले शो की दुनिया की झलक दिखाई है, जिसमें एक वॉयसओवर नीम करौली बाबा से जुड़ी कई असाधारण और रहस्यमयी कहानियों की ओर इशारा करता है. विज़ुअल्स में उनकी खास शॉल और भगवान हनुमान का जिक्र भी किया गया है. हालांकि मेकर्स ने अभी तक कास्ट, एपिसोड के स्ट्रक्चर या प्रीमियर की तारीख का ऐलान नहीं किया है.  इस प्रोमो को देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- यूपी के मऊ के कंटेस्टेंट ने गाया कुमार सानू का 33 साल पुराना गाना, खुद स्टेज पर आ गए 90s मैलोडी किंग, फैंस हुए मंत्रमुग्ध

हनुमान अंश का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 

हनुमान अंश ने 55वें दिन 2.35 करोड़ का कलेक्शन 4,264 शोज से हासिल किया है. इसके बाद भारत में 314.63 करोड़ का नेट और 371.65 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन फिल्म ने हासिल किया है. वहीं 10 लाख ओवरसीज कलेक्शन 55वें दिन हासिल करके ओवरसीज ग्रॉस 39.10 करोड़ तक पहुंचा है. जबकि वर्ल्डवाइड फिल्म ने 410.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. 

हनुमान अंश के बारे में 

'हनुमान अंश' की कहानी लक्ष्मण दास के जीवन पर आधारित है, जो आगे चलकर नीम करौली बाबा के नाम से प्रसिद्ध हुए. फिल्म में उनके जीवन की आध्यात्मिक यात्रा को दिखाने की कोशिश की गई है. कहानी एक ऐसे व्यक्ति के सफर को सामने लाती है, जिसकी जिंदगी धीरे-धीरे आध्यात्मिकता और भक्ति की ओर बढ़ती है और बाद में वह लाखों लोगों के लिए श्रद्धा का केंद्र बन जाते हैं. फिल्म का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है, जो इससे पहले 2013 में 'वॉर्निंग' फिल्म का निर्देशन कर चुके हैं.

 'हनुमान अंश' में शोभिनव सत्या ने नीम करौली बाबा का किरदार निभाया है. फिल्म में चंदन के. आनंद भी अहम भूमिका में हैं. उन्होंने डॉ. राम नंदन भोसले का किरदार निभाया है. इसके अलावा पूर्णिमा तिवारी और अनिल रस्तोगी जैसे कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं. फिल्म के गानों में 'मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान' और 'पावर्ती' गीत को दर्शकों का काफी प्यार मिला है. 

ये भी पढ़ें- 'राइज एंड फॉल 2' में 'पेंटहाउस के प्रधानमंत्री' बने तेज प्रताप यादव, शहजाद पूनावाला पर भड़कीं प्रियंका चाहर चौधरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hanuman Ansh, Neem Karoli Baba, Neem Karoli Baba Biopic, Sony TV
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com