विज्ञापन

दोस्त की शादी पर खूब बजता है ये 24 साल पुराना गाना, बनने में लगे 8 साल, उदित नारायण की आवाज ने बनाया कल्ट

दोस्त की शादी में बधाई देने के लिए बजने वाला ये 24 साल पुराना गाना खूब फेमस है, जिसमें शाहरुख खान, सलमान खान और माधुरी दीक्षित नजर आए थे. जबकि ऐश्वर्या राय का कैमियो भी था. 

दोस्त की शादी पर खूब बजता है ये 24 साल पुराना गाना, बनने में लगे 8 साल, उदित नारायण की आवाज ने बनाया कल्ट
शाहरुख, माधुरी और सलमान खान की फिल्म का गाना, शादियों में खूब देता है सुनाई
नई दिल्ली:

दोस्त की शादी में नांचने और गाने की खुशी ही अलग होती है. वहीं अगर आपको बधाई देने के लिए शाहरुख खान, सलमान खान और माधुरी दीक्षित का एक कल्ट गाना मिल जाए तो बात ही क्या होगी. वहीं आवाज हो उदित नारायण की, जो बॉलीवुड के जाने माने सिंगरों में से एक हैं. खास बात यह है कि इस फिल्म में ऐश्वर्या राय का कैमियो था, जो सलमान खान की गर्लफ्रेंड के किरदार में नजर आई थीं. हालांकि फिल्म को बनने में 8 साल का लंबा वक्त लग गया था, जिसके बावजूद बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का जादू नहीं चला. 

शाहरुख, सलमान और माधुरी की फिल्म

हम बात कर रहे हैं 2002 में आई फिल्म हम तुम्हारे हैं सनम की, जिसमें शाहरुख खान, सलमान खान और माधुरी दीक्षित लीड रोल में थे. जबकि ऐश्वर्या राय का कैमियो देखने को मिली था. यह 1995 में आई तमिल फिल्म थोट्टा चिनुंगी का रीमेक थी. लेकिन इस फिल्म को बनने में 8 साल का वक्त लग गया. हालांकि जब यह फिल्म पर्दे पर आई तो औसत साबित हुई. 

ये भी पढ़ें- दो सौतेली बहनों का एक ही है प्यार, उदित, सानू, अलका, सोनू, कविता के 9 के नौ गाने सुपरहिट, प्लेलिस्ट में जरुर होंगे 2002 में आई फिल्म के गा

24 साल पुराना गाना हुआ हिट

फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख, सलमान और माधुरी के होते हुए औसत साबित हुई हो. लेकिन इसका गाना तारों का चमकता काफी फेमस हुआ, जो शादियों और पार्टियों में जरुर सुनने को मिल जाता है. इस गाने के लिरिक्स समीर ने लिखे थे. जबकि नदीम श्रवण ने म्यूजिक कंपोज किया था. वहीं उदित नारायण के अलावा बाली ब्रह्मभट्ट ने आवाज दी थी. 6.29 सेकंड का ये गाना आज भी काफी फेमस हैं. 

गाने के बोल

तारों का चमकता गहना हो, 
फूलों की महकती वादी हो
उस घर में खुशहाली आए, 
जिस घर में तुम्हारी शादी हो
ये फूल तुम्हारे जेवर है
ये चांद तुम्हारा आइना
तुम जब ऐसे शरमाती हो
दूल्हे का धड़कता है सीना
हर आई तुमको देखे
तुम तो ऐसी शहजादी हो 
उस घर में खुशहाली आए
जिस घर में तुम्हारी शादी हो

ये भी पढ़ें- पांच गानों ने बदली उदित नारायण-अलका याग्निक की किस्मत, दूरदर्शन की रामायण के दौर में आई 1988 की सबसे ज्यादा बिकने वाली वाली एल्बम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shah Rukh Khan, Salman Khan, Bollywood, Madhuri Dixit
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com