- नेहा कक्कड़ का वीडियो हुआ वायरल
- एक्ट्रेस ने स्टेज पर दी धमाकेदार परफॉर्मेंस
- सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) रोहनप्रीत सिंह के साथ अपनी शादी के बाद हनीमून पर गई हुई हैं. बता दें, नेहा कक्कड़ की शादी के फोटो और वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हुए थे. अब हाल ही में नेहा कक्कड़ का एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सिंगर स्टेज पर अपना फेमस 'मनाली ट्रांस (Manali Trance Song)' सॉन्ग गाती नजर आ रही हैं. वीडियो में नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar Video) स्टेज पर आते ही अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस से फैन्स के होश उड़ा रही हैं.
-
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात
वीडियो में नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) व्हाइट कलर के सिमरी आउटफिट में नजर आ रही हैं. जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं. उनकी आवाज के जादू से हजारों की संख्या में मौजूद फैन्स झूम रहे हैं. नेहा कक्कड़ के इस वीडियो को उनके फैन क्लब ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है. एक्ट्रेस के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) की बात करें तो हाल ही में वह राइजिंग स्टार रोहनप्रीत सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं. नेहा कक्कड़ इन दिनों दुबई में हनीमून मना रही हैं, जिसकी फोटो और वीडियो भी वह हमेशा सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं. इससे इतर कुछ दिनों पहले नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह का सॉन्ग नेहू दा व्याह रिलीज हुआ था, जिसमें दोनों की जोड़ी फैंस ने खूब पसंद की थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं