विज्ञापन
This Article is From Jun 11, 2022

नीतू कपूर ने बेटी रिद्धिमा और मनीष मल्होत्रा के साथ 'नच पंजाबन' गाने पर किया डांस, वायरल हुआ Video

फिल्म 'जुगजुग जियो' का नच 'पंजाबन' गाना इन दिनों चर्चा में बना हुआ है और इस पर कई सारी रील्स वायरल हो रही हैं. नीतू कपूर ने अपनी बेटी रिद्धिमा और मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ इस गाने पर डांस किया है.

नीतू कपूर ने बेटी रिद्धिमा और मनीष मल्होत्रा के साथ 'नच पंजाबन' गाने पर किया डांस, वायरल हुआ Video
नीतू कपूर ने बेटी रिद्धिमा और मनीष मल्होत्रा के साथ किया डांस
नई दिल्ली:

बॉलीवुड फिल्म 'जुगजुग जियो' इन दिनों काफी चर्चा में है. इस फिल्म में वरुण धवन, कियारा आडवाणी, नीतू कपूर और अनिल कपूर मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म का ट्रेलर काफी धमाकेदार है. वहीं इस फिल्म का गाना नच पंजाबन इन दिनों चर्चा में बना हुआ है और इस पर कई सारी रील्स वायरल हो रही हैं. अब खुद एक्ट्रेस नीतू कपूर ने अपनी बेटी रिद्धिमा और मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ इस गाने पर डांस किया है. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस भी उनके डांस को खूब पसंद कर रहे हैं.

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि नीतू कपूर अपनी बेटी रिद्धिमा कपूर और मनीष मल्होत्रा के साथ नच पंजाबन गाने पर ठुमके लगाती नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस और उनकी बेटी के डांस मूव्स को देख फैंस भी खूब इंजॉय कर रहे हैं और उनकी अपकमिंग मूवी जुग जुग जियो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस वीडियो में नीतू कपूर जहां ब्लैक कलर का पैंट और लूज शर्ट पहने नजर आ रही हैं. तो वहीं रिद्धिमा ने ग्रे कलर का शिमर टॉप और ब्लैक प्लाजो पैंट पहना हुआ है. मनीष मल्होत्रा हमेशा की तरह अपने लुक में बेहद कूल दिख रहे हैं. उन्होंने ब्लैक जींस और ब्लैक टी-शर्ट कैरी की हुई है. इस वीडियो के अंत में नीतू कपूर मनीष मल्होत्रा को प्यार से झप्पी देती हुई भी नजर आईं.

करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा में बनी फिल्म जुगजुग जियो एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है. फिल्म जुग जुग जियो का निर्देशन राज मेहता ने किया है, जिसमें अनिल कपूर और नीतू कपूर वरुण धवन के माता-पिता का किरदार निभा रहे हैं. वहीं कियारा आडवाणी फिल्म में उनकी बहू बनी हैं. ये फिल्म 24 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. बता दें कि नीतू कपूर लंबे अरसे बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रही हैं. हालांकि, वे एक टीवी रियालिटी शो में बतौर जज नजर आ रही हैं और फैंस भी उनके कमबैक को लेकर काफी एक्साइटेड हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neetu Kapoor, Riddhima Kapoor, Manish Malhotra, Anil Kapoor, Kiara Advani, Varun Dhawan, Jugjugg Jeeyo, Nach Punjaabban Song, Reels On Nach Punjaabban Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com