विज्ञापन

48 साल पुराना वो गाना, जिसमें रेखा ने रूमर्ड हसबैंड के साथ किया था रोमांस, किशोर-लता की आवाज ने रचा इतिहास

आज हम रेका के जिस गाने की बात करने जा रहे हैं, उसे  किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने आवाज दी है. दोनों   हिंदी सिनेमा के वे फनकार थे, जिन्होंने अपनी मधुर आवाज में अनगिनत गाने गाए.रेखा पर फिल्माया गया यह एक रोमांटिक सॉन्ग है.  

48 साल पुराना वो गाना, जिसमें रेखा ने रूमर्ड हसबैंड के साथ किया था रोमांस, किशोर-लता की आवाज ने रचा इतिहास
48 साल पुराना वो गाना, जिसमें रेखा ने रूमर्ड हसबैंड के साथ किया था रोमांस
नई दिल्ली:

रेखा ने अपने समय में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं. उन्होंने अपने करियर में हर तरह का रोल प्ले किया. उन्होंने किरण कुमार, जितेंद्र, विनोद मेहरा और अमिताभ बच्चन जैसे बॉलीवुड के बड़े सितारों के साथ बतौर हीरोइन काम किया. उनकी फिल्में और उनपर फिल्माए गए गाने कालजयी हैं. आज भी उनके गाने फैंस देखना और सुनना पसंद करते हैं. आज हम उनके जिस गाने की बात करने जा रहे हैं, उसे  किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने आवाज दी है. दोनों   हिंदी सिनेमा के वे फनकार थे, जिन्होंने अपनी मधुर आवाज में अनगिनत गाने गाए.रेखा पर फिल्माया गया यह एक रोमांटिक सॉन्ग है.  
 
किशोर लता की आवाज में अमर है गाना

साल 1978 में रेखा और विनोद मेहरा की फिल्म घर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.  फिल्म में अभिनेता विनोद मेहरा और अभिनेत्री रेखा लीड रोल में थे. यह गाना दोनों पर फिल्माया गया था. फिल्म के डायरेक्टर थे कमान मानिक चटर्जी. सबसे अधिक सफलता फिल्म के गाने तेरे बिना जिया जाए ना... (Tere Bina Jiya Jaye Na)  को मिली, जिसे लता मंगेशकर ने अपनी सुरीली आवाज में गाया था.

लता मंगेशकर का ये रोमांटिक सॉन्ग आज भी गाया सुना जाता है. हालांकि बाद में इसी गाने को किशोर कुमार ने अपने अंदाज में गाया. उनका यह मेल वर्जन काफी लोकप्रिय हुआ. ये सॉन्ग लता मंगेशकर वाले गाने से भी ज्यादा हिट हुआ. खास बात यह है कि रेखा ने इस फिल्म में विनोद मेहरा के साथ काम किया है. कहा जाता है रेखा और विनोद काफी करीब थे.  दोनों का अफेयर था और दोनों ने शादी भी की थी. ऐसे में इस गाने में दो रियल लाइफ कपल ने काम किया था और गाने को बेहद खास बना दिया था.  

 गाने के बोल 
तेरे बिना जिया जाए ना
बिन तेरे तेरे बिन साजना
सांस में सांस आए ना
ओ तेरे बिना जिया जाए ना

जब भी ख्यालों में तू आए
मेरे बदन से खुशबू आए
महके बदन में रहा न जाए
रहा जाए ना
  
रेशमी रातें रोज न होंगी
ये सौगातें रोज न होंगी
जिंदगी तुझ बिन रास न आए
रास आए ना

तेरे बिना जिया जाए ना
तेरे बिना जिया जाए ना
बिन तेरे तेरे बिन साजना
सांस में सांस आए ना
ओ तेरे बिना जिया जाए ना
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ghar 1978, Ghar Movie Songs, Rekha Songs, Rekha Ghar Movie, Ghar Movie Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com