बॉलीवुड में सितारों की दोस्ती, नोकझोंक और उनके मजेदार किस्से हमेशा चर्चा में रहते हैं. ऐसा ही कुछ देखने को मिलने वाला है करण जौहर के मशहूर चैट शो ‘कॉफी विद करण 9' के तीसरे एपिसोड में. इस बार कॉफी काउच पर वरुण धवन और जाह्नवी कपूर साथ नजर आएंगे. दोनों की मस्ती, एक-दूसरे की खिंचाई और करण जौहर के साथ मजेदार बातचीत प्रोमो में दिखाई गई है. इतना ही नहीं, अर्जुन कपूर की अचानक एंट्री भी एपिसोड को खास बना देती है. प्रोमो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार हंसी-मजाक के साथ कई दिलचस्प खुलासे भी होंगे.
जब करण जौहर ने वरुण और जाह्नवी से बंद कर दी थी बात
प्रोमो में सबसे दिलचस्प पल वह है, जब वरुण और जाह्नवी उस समय को याद करते हैं, जब करण जौहर ने उनसे बात करना बंद कर दिया था. जाह्नवी इस दौरान बताती हैं कि जब करण के साथ उनकी अनबन हुई थी, तब उनका वजन बढ़ गया था. वहीं, वरुण करण को ‘बहुत ड्रामेबाज' बताते हुए उनकी नकल उतारने लगते हैं.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
वरुण फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम' में अमिताभ बच्चन के किरदार का अंदाज अपनाते हुए कहते हैं, ‘तुम K3G वाले बच्चन बन गए थे… मैं बड़ा हूं, मुझे हक है!' उनका यह मजेदार अंदाज प्रोमो में हंसी का माहौल बना देता है. करण जौहर के साथ दोनों कलाकारों की यह नोकझोंक शो का खास आकर्षण बन सकती है.
अर्जुन कपूर की एंट्री ने बढ़ाया मजा
शो में अर्जुन कपूर की अचानक एंट्री भी देखने को मिलती है. रैपिड फायर राउंड के दौरान वरुण से जब करियर और शादी से जुड़ी सलाह लेने के लिए किसी एक शख्स का नाम पूछा जाता है, तो वह मजाक में अर्जुन कपूर का नाम लेते हैं. इस जवाब से बातचीत का अंदाज और भी दिलचस्प हो जाता है.
जाह्नवी कपूर को पसंद है रवि किशन का इंस्टाग्राम
प्रोमो में जाह्नवी कपूर भी अपने मजेदार जवाबों से ध्यान खींचती हैं. वह बताती हैं कि इंस्टाग्राम पर उनका पसंदीदा अकाउंट रवि किशन का है. इसके बाद वह रवि किशन के चर्चित डायलॉग ‘नाम या दाम… नाम, क्योंकि पैसा तो पीछे-पीछे आता है' का जिक्र करती हैं. उनका यह जवाब भी शो में हंसी का एक और मौका देता है.
वरुण धवन, जाह्नवी कपूर और अर्जुन कपूर की दोस्ती शो में एक अलग रंग लेकर आती है. करण जौहर के सवालों के बीच तीनों की हंसी-मजाक और बेबाक बातचीत दर्शकों का मनोरंजन करने वाली है. ‘कॉफी विद करण 9' का यह एपिसोड जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं