विज्ञापन
This Article is From Aug 23, 2022

नदिया के पार की गुंजा का बदल गया है पूरा लुक, लेटेस्ट तस्वीर देख दंग रह गए फैन्स, बोले- यकीन ही नहीं हो रहा कि ये आप हैं

Nadiya Ke Paar Actress: 'नदिया के पार' फिल्म साल 1982 में रिलीज हुई थी. और यह उस समय की सुपरहिट फिल्मों में से एक है. बता दें कि इस फिल्म में सचिन पिलगांवकर 'चंदन' के किरदार में नजर आए थे.

नदिया के पार की गुंजा का बदल गया है पूरा लुक, लेटेस्ट तस्वीर देख दंग रह गए फैन्स, बोले- यकीन ही नहीं हो रहा कि ये आप हैं
Nadiya Ke Paar Actress: 'नदिया के पार' फिल्म में साधना सिंह
नई दिल्ली:

नदिया के पार फिल्म साल 1982 में रिलीज हुई थी. और यह उस समय की सुपरहिट फिल्मों में से एक है. बता दें कि इस फिल्म में सचिन पिलगांवकर 'चंदन' के किरदार में नजर आए थे. वहीं फिल्म की लीड एक्ट्रेस साधना सिंह 'गुंजा' के किरदार में नजर आईं थीं. फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया था. फिल्म की कहानी के साथ ही फिल्म के गानों ने भी फिल्म में चार चांद लगा दिए थे. बता दें कि फिल्म के एक्टर सचिन पिलगांवकर को तो सभी अच्छे से जानते हैं. वहीं लीड एक्ट्रेस साधना का लुक आज एक दम बदल गया है. 

बता दें की साधना सिंह भले ही टीवी स्क्रीन पर ना नजर आती हों, लेकिन साधना सिंह सोशल मीडिया पर खासतौर पर एक्टिव हैं. वे अपनी हर छोटी बड़ी अपडेट सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करती हैं. वहीं हाल ही में साधना सिंह की कई ताजा तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. कभी वे अपनी फैमिली के साथ समय बिताती नजर आ रही हैं तो कभी सेल्फी लेती दिखाई दे रही हैं. 

बता दें कि साधना की तस्वीरें देख फैन्स हैरान रह गए हैं. एक फैन ने कमेंट करते हुए कहा मैडम आप कितनी बदल गई है आज तो आपको पहचान पाना भी मुश्किल है. तो वहीं दूसरे फैन ने कमेंट करते हुए कहा यकीन ही नहीं हो रहा कि ये आप हैं. तो वहीं गुंजा के किरदार को पसंद करने वाले फैन्स साधना को दोबारा फिल्मों में कुछ ऐसे ही गुंगा के किरदार में उन्हें दोबारा देखना चाहते है. 

VIDEO: मुंबई में जिम के बाहर स्पॉट हुईं दिशा पटानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nadiya Ke Paar, Nadiya Ke Paar Actress, Sadhana Singh, Sadhana Singh Aka Gunja, Sadhana Singh Viral Photo, Sadhana Singh Latest Photo, Sadhana Singh Then And Now, Sadhana Singh Age, Sadhana Singh Movie, Sachin Pilgaonkar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com