विज्ञापन
This Article is From Jun 16, 2020

सुशांत सिंह राजपूत के निधन से काफी उदास हैं धोनी, क्रिकेटर के मैनेजर ने बताई यह बात

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन ने देश में तमाम लोगों के दिलों को झकझोर कर रख दिया है. महेंद्र सिंह धोनी ( MS Dhoni) इस खबर से काफी दुखी हैं.

सुशांत सिंह राजपूत के निधन से काफी उदास हैं धोनी, क्रिकेटर के मैनेजर ने बताई यह बात
फाइल फोटो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन ने देश में तमाम लोगों के दिलों को झकझोर कर रख दिया है. 34 साल की उम्र में ही सुशांत सिंह राजपूत ने दुनिया को अलविदा कह दिया. टीवी और बैकग्राउंड डांसर से बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने वाले सुशांत सिंह राजपूत के निधन को लेकर हर कोई दुखी है. बॉलीवुड कलाकारों के साथ-साथ आम जनता ने भी एक्टर के निधन पर ट्वीट कर शोक जताया है. उनके निधन पर हर कोई महेंद्र सिंह धोनी ( MS Dhoni) के रिएक्शन के इंतजार में था. क्योंकि, सुशांत ने उनकी बायोपिक 'एम.एस. धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी में काम किया था.

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन पर महेंद्र सिंह धोनी ( MS Dhoni) काफी दुखी है और उदास हैं. इस हादसे ने उन्हें अंदर से हिलाकर रख दिया है. यह बातें महेंद्र सिंह धोनी के मैनेजर अरुण पांडे ने कही हैं. धोनी के रिएक्शन की खबर बॉलीवुड लाइफ ने एबीपी आनंदा के हवाले से लिखा है. उन्होंने इस दौरान ये भी बताया कि सुशांत उनकी बायोपिक को करते समय बहुत मेहनत किया करते थे. उनकी मेहनत देख धोनी भी हैरान रह गए थे.

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की आत्महत्या से बॉलीवुड में शोक की लहर है. कई कलाकारों ने उनके निधन पर ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. एक्टर के करियर की बात करें तो सुशांत सिंह राजपूत ने टीवी सीरियरल 'किस देश में है मेरा दिल' से अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद वह जी टीवी पर आने वाले सीरियल 'पवित्र रिश्ता' में भी दिखाई दिए थे. 'पवित्र रिश्ता' जैसे सीरिलय से लोगों का दिल जीतने वाले एक्टर ने इसके बाद झलक दिखला जा में अपने अंदाज से लोगों का दिल जीता था. इसके बाद से ही उन्होंने फिल्मों की दुनिया में अपना कदम रखा. सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म काय पो चे से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. उन्होंने फिल्म 'काय पो छो' से बॉलीवुड में कदम रखा था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
MS Dhoni, MS Dhoni Reaction, Sushant Singh Rajput, MS Dhoni On Sushant Singh Rajput
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com