फिल्म मिर्जापुर (Mirzapur) जल्द ही दर्शकों के बीच में आने वाली है. जब से इस फिल्म का फर्स्ट लुक आया था, दर्शक इसको देखने के लिए काफी बेताब हैं. यह एक एक्शन क्राईम ड्रामा फिल्म होने जा रही है. जिसमें पंकज त्रिपाठी, अली फजल समेत तमाम दिग्गज चेहरे नजर आने वाले हैं. इस फिल्म का अनाउंसमेंट साल 2025 में किया गया था. इसी साल नए कलाकार रवि किशन (Ravi Kishan), मोहित मलिक (Mohit Malik), जैसों कई और कास्ट को जगह दी गई. इस सीरीज के हमेशा से ही एक बड़ी फैन फॉलोइंग रही है, जो लोग क्राईम ड्रामा के शौकीन हैं, उन्होंने इस सीरीज के सारे सीजन को बहुत पसंद किया है. इस फिल्म में मोहित मलिक को देखने के लिए भी उनके फैंस काफी उत्सुक हैं. एक्टर मोहित मलिक ने फिल्म के रिलीज से पहले एनडीटीवी से बात की और अपने किरदार के साथ-साथ फिल्म को लेकर काफी कुछ कहा.
ग्रे किरदार
एक्टर मोहित मलिक ने कहा कि जिन दर्शकों ने मिर्जापुर के तीनों सीजन देखे हैं. उनको देखने के लिए बहुत कुछ मिलने वाला है. इसका पहला सीजन साल 2018 में आया था, जिसको दर्शकों ने बहुत पसंद किया था. सबसे शानदार बात यह है कि जिन दर्शकों ने मिर्जापुर के सीजन नहीं देखे हैं, वो भी जब पहली बार फिल्म को देखेंगे तो उनको यह पूरी तरीके से समझ आएगी. ऐसी बात नहीं है कि जिन्होंने मिर्जापुर सीजन नहीं देखे हैं, वो फिल्म को नहीं समझ पाएंगे. यह फिल्म हर नए इंसान के लिए है. इस फिल्म में कुछ नए और पुराने किरदार भी देखने को मिलेंगे. फिल्म में धमाकेदार एक्शन दिखने वाला है.
इस फिल्म में पहले से ही दर्शकों के पसंदीदा किरदार हैं जैसे मुन्ना भैया, और तमाम हैं. वैसे इसके पिछले सीजन बनारस में शूट किए गए हैं. लेकिन अब इस फिल्म में पूर्वांचल और राजस्थान दोनों ही दिखाई देगा. मैं अपने आप को बहुत लकी समझ रहा हूं कि इस फिल्म का हिस्सा बना हूं. लोगों को लगता है कि मिर्जापुर में मेरा किरदार नेगेटिव है. लेकिन इतना कहना चाहता हूं कि मेरा फिल्म में एक ग्रे किरदार है. अपने किरदार के बारे में ज्यादा नहीं बता सकता. मेरा फिल्म मैं बहुत ही इंपॉर्टेंट किरदार देखने को मिलेगा. मेरा किरदार किसी से बदला लेना चाहता है और वह एक लवर भी है. फिल्म में मेरा एक अलग तरीके का ही किरदार है.
फिल्म की कास्ट
अगर इस फिल्म की कास्ट की बात करें तो इसमें कुछ पुराने चेहरे नजर आने वाले हैं. जिसमें अली फजल, रसिका दुग्गल, पंकज त्रिपाठी, श्वेता त्रिपाठी, इसके अलावा इस बार फिल्म में कुछ नए किरदारों की भी एंट्री हुई है, जिसमें सोनल चौहान और रवि किशन जैसे तमाम एक्टर्स का नाम शामिल हैं. इन लोगों के अलावा अभिषेक बनर्जी, सुशांत सिंह, अंजुम शर्मा, शिवा चड्ढा और मोहित मलिक भी अहम किरदार निभाएंगे. मोहित मलिक की भी इस फिल्म में धमाकेदार एंट्री बताई जा रही है और वह पहली बार इस प्रोजेक्ट से जुड़े हैं.
मोहित के फैंस उनके इस आने वाली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मिर्जापुर सीरीज के अभी तक के तीन सीजन आ चुके हैं जो की ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर दर्शकों को दिखाई दिए थे. ये तीनों सीजंस को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था. फिल्म मिर्जापुर आने वाली 4 सितंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. दर्शक भी यह देखने के लिए बेताब हैं कि अब इस फिल्म में नया दर्शकों को क्या देखने के लिए मिलेगा.
ये भी पढ़ें: रणबीर कपूर से लेकर ऋतिक रोशन तक के साथ किया काम लेकिन नहीं मिली पहचान, साइड रोल में सिमट गया ये एक्टर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं