विज्ञापन

8 एक्टर्स की 1980 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म, पांच के 5 सुपरहिट, किशोर, अमित, रफी, किशोर की आवाज ने बनाया एवरग्रीन

फिरोज खान, विनोद खन्ना, जीनत अमान, अमजद खान, शक्ति कपूर, अरुणा ईरानी, अमरीश पुरी और कादर खान जैसे 8 एक्टर्स से सजी 1980 में आई फिल्म के 5 गाने सदाबहार हैं. 

8 एक्टर्स की 1980 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म, पांच के 5 सुपरहिट, किशोर, अमित, रफी, किशोर की आवाज ने बनाया एवरग्रीन
1980 की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म, 8 एक्टर्स और 5 गानों ने रचा इतिहास
नई दिल्ली:

70 के दशक में अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना और धर्मेंद्र जैसे सुपरस्टार्स का दबदबा था. लेकिन इस दौर में 8 एक्टर्स वाली मल्टीस्टारर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर राज किया. हम बात कर रहे हैं 1980 में रिलीज हुई विनोद खन्ना, जीनत अमान, अमजद खान, शक्ति कपूर, अरुणा ईरानी, अमरीश पुरी और कादर खान की फिल्म, जो साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी. लेकिन इस फिल्म की खास बात इसका म्यूजिक था, जिसमें 5 गाने थे. और पांच के पांच सुपरहिट थे, जिन्हें किशोर कुमार, अमित कुमार, मोहम्मद रफी और आशा भोसले जैसे दिग्गज सिंगर्स ने आवाज दी थी. आज यह गाने ना सिर्फ सदाबहार है. बल्कि स्पेशल सॉन्ग के तौर पर नए वर्जन के रुप में इस्तेमाल भी हो चुके हैं. 

1980 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

यह फिल्म थी कुर्बानी, जिसमें  फिरोज खान, विनोद खन्ना, जीनत अमान, अमजद खान, शक्ति कपूर, अरुणा ईरानी, अमरीश पुरी और कादर खान नजर आए थे. जबकि फिल्म को फिरोज खान ने लिखा और डायरेक्ट भी किया था. इस फिल्म का बजट 2.5 करोड़ था, जिसने 25.8 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया. फिल्म में कल्याणजी आनंदजी बिदु ने म्यूजिक दिया था. 

ये भी पढ़ें- सलमान खान की 5 सुपरहिट फिल्में, 'प्रेम' नाम से जीता दिल, चौथी के गाने शादी-ब्याह की बने शान

कुर्बानी का जबरदस्त म्यूजिक \

Latest and Breaking News on NDTV

कुर्बानी के म्यूजिक को कल्याणजी आनंद जी और बिदु ने कंपोज किया. जबकि लिरिक्स फारूख कैसर, इंदीवर ने लिखे. वहीं किशोर कुमार, अनवर, अजीज नाजन, नाजिया हासन, अमित कुमार, कंचन, मोहम्मद रफी, आशा भोसले, मनहर उधास, आनंद कुमार चंदाने ने आवाज दी. 

1980 का सबसे ज्यादा बिकने वाला साउंड ट्रैक

कुर्बानी केवल 1980 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म नहीं थी. बल्कि भारत में 1980 में सबसे ज्यादा बिकने वाली एल्बम भी थी. यह 1980 की छठी सबसे ज्यादा बिकने वाली एल्बम है. इसके 500,000 यूनिट भारत में बिके थे. वहीं 7 महीने में ही यह 1 मिलियन तक पहुंच गया. इसका गाना लैला ओ लैला को रईस फिल्म में लैला में लैला के नाम से रिक्रिएट किया गया. इसे पावनी पांडे ने गाया. जबकि सनी लियोनी नजर आई. वहीं इसका टाइटल 2015 में आई मलयालम फिल्म को दिया गया था. 

ये भी पढ़ें- आशा पारेख का 169 एपिसोड का सीरियल, 28 साल पहले सुनाई पति के छोड़ने पर ससुराल में रहती पत्नी की कहानी, साधना सरगम ने का टाइटल ट्रैक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Qurbani, Qurbani Movie, Hindi Songs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com