राज कुमार (Raj Kumar) , नाना पाटेकर (Nana Patekar) और ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) स्टारर फिल्म तिरंगा (Tiranga) 1993 में आई थी. फिल्म के निर्देशक और निर्माता मेहुल कुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म देशभक्ति पर आधारित थी. फिल्म ने बड़े स्टारकास्ट ने अपनी एक्टिंग से जान डाल दी थी. आज भी यह फिल्म काफी पसंद की जाती है. फिल्म में राज कुमार और नाना पाटेकर जैसे स्टारकास्ट के बाद भी एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी को काफी पसंद किया गया था. उनकी मासूमियत और लुक के फैंस कायल हो गए थे.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
ममता कुलकर्णी अपने लुक और ग्लैमरस अंदाज के कारण कुछ ही फिल्मों के बाद टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल हो गई थीं. उस दौर की कई फिल्मों में उन्होंने अपनी एक्टिंग और लुक से फैंस को दीवाना बना दिया. हालांकि बाद में अचानक ही वह फिल्मों से गायब हो गईं. उनके इस तरह गायब हो जाने से उनके फैंस को बड़ा झटका लगा था. सालों बाद ममता कुलकर्णी की तस्वीरें और न्यूज लोगों के सामने आई. बदले हुए चेहरे के साथ लोगों के लिए पहचानना मुश्किल हो गया कि यह वही सुंदर सी एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने करियर को बीच में ही छोड़ कर ड्रग माफिया विक्की गोस्वामी से शादी कर ली और देश छोड़ दिया था. विक्की के कारण वह जांच के दायरे में भी आ गई थीं.
बता दें कि ममता कुलकर्णी का जन्म 20 अप्रैल 1972 को एक मराठी परिवार में हुआ था. 90 के दशक के दौरान, वह सैफ अली खान के साथ आशिक आवारा, क्रांतिवीर, सलमान खान के साथ करण अर्जुन, सबसे बड़ा खिलाड़ी जैसी कई हिट फिल्मों में नजर आईं. उनकी ज्यादातर फिल्मों में वह ग्लैमरस रोल में दिखीं. उनके फिल्माए गए डांस और गाने भी काफी पसंद किए गए.
ममता कुलकर्णी ने पत्रिका 'स्टारडस्ट' के एक अंक में अपने फोटोशूट से धमाल कर दिया था. उस दौर में भी वह काफी ग्लैमरस फोटोशूट कराने से नहीं कतराईं. ममता कुलकर्णी के बारे में कुछ ज्यादा खबर नहीं है, लेकिन इंस्टाग्राम पर उनका एक अकाउंट बना हुआ है, जिस पर उनके लेटेस्ट फोटोशूट और वीडियोज शेयर की गई है.
VIDEO: अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ब्लैक आउटफिट में हुई स्पॉट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं