Identity Movie Social Media Review: नए साल की शुरुआत मलयालम फिल्म इंड्स्ट्री के लिए काफी बढ़िया साबित हो रही है. साल के दूसरे ही दिन यानी कि 2 जनवरी को मलयालम मूवी आइडेंटिटी (Identity Movie) थियेटर्स में रिलीज हुई है. वैसे तो फिल्म रिलीज होने के बाद फिल्म क्रिटिक्स उस मूवी का रिव्यू लिखते हैं. जिसके आधार पर लोग तय करते हैं कि उन्हें ये फिल्म देखना है या नहीं. लेकिन सोशल मीडिया के दौर में दर्शक ही फिल्म क्रिटिक का काम भी आसानी से संभाल रहे हैं. जो फिल्म के बीच से ही ट्विटर पर या दूसरे प्लेटफॉर्म पर फिल्म का रिव्यू शेयर करने लगते हैं. दर्शकों ने फिल्म आइडेंटिटी का रिव्यू भी ट्विटर पर शेयर किया. चलिए उनके नजरिए से ही जानते हैं कैसी रही ये फिल्म.
अलग अलग दर्शकों ने आइडेंटिटी मूवी के लिए अलग अलग राय पेश की है. एक यूजर ने फिल्म के बारे में लिखा कि स्टोरीलाइन सुपर्ब है. फिल्म का फर्स्ट हाफ ग्रिपिंग हैं. तीनों कलाकारों की एक्टिंग भी शानदार है. एक और यूजर अवरंचन एल्विन ने लिखा कि फिल्म का पहला भाग आपको इंगेज रखता है. सारे एक्टर्स की परफोर्मेंस भी काफी स्ट्रॉन्ग है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
#Identity's first half: Gripping!
— NK Channel (@itsnkupdates) January 2, 2025
Superb storyline, slow-burning tension & standout performances from Tovino Thomas, Trisha & Vinay.Technically impressive with stunning visuals & captivating BGM. Ends with a thrilling twist!#TovinoThomas #Trisha #Vinay pic.twitter.com/b66v21Y08S
इसी तरह बहुत से दर्शकों ने फिल्म के पहले भाग के बाद ही रिव्यू शेयर कर उसे बढ़िया बताया है. मॉलीवुड बॉक्स ऑफिस नाम के ट्विटर हैंडल ने लिखा कि फिल्म की धीमी शुरुआत होती है लेकिन फिल्म आपको बांधे रखती है.
#Identity- Interval - Engaging Till Now
— Mollywood BoxOffice (@MollywoodBo1) January 2, 2025
Started Slowly and Gets Into the Grove Once the Plot Is Set. Technically Superb With Stellar BGM By Jakes Bejoy. Excellent Performances from Lead Cast. If they can keep the same momentum which was built towards the Interval Portions, A… pic.twitter.com/YN1DNqdAwr
फिल्म में टॉविनो थॉमस लीड रोल में हैं. उनके अलावा तृषा कृष्णन और विनय राय भी अहम रोल में हैं. फिल्म को लिखा और डायरेक्ट किया है अखिल पॉल और अनस खान ने. फिल्म की कहानी एक वर्डर और उसके विटनेस के इर्द गिर्द घूमती है. इस रहस्यमयी मर्डर की इकलौती गवाह हैं तृषा कृष्णनन. जिनके बनवाए स्कैच के बिसिस पर पुलिस अफसर बने टॉविनो थॉमस किलर की खोज में निकलते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं