विज्ञापन

सनम तेरी कसम एक्ट्रेस मावरा होकेन बनीं शादी के डेढ साल बाद मां, पति ने पढ़ी बेटे के कान में अजान, देखें वीडियो

सनम तेरी कसम पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन ने बेटे को जन्म दिया है, जिसके चलते सोशल मीडिया पर उनके पति अमीर गिलानी का वीडियो वायरल हो रहा है. 

सनम तेरी कसम एक्ट्रेस मावरा होकेन बनीं शादी के डेढ साल बाद मां, पति ने पढ़ी बेटे के कान में अजान, देखें वीडियो
पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन और अमीर गिलानी बने बेटे के पेरेंट्स
NDTV & Twitter
नई दिल्ली:

पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन, जिन्हें फैंस सनम तेरी कसम फिल्म से जानते हैं. वह मां बन गई हैं. शादी के डेढ साल बाद मावरा और अमीर गिलानी के घर नन्हा मेहमान आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसी के साथ मां बनीं मावरा ने बेटे का नाम का भी खुलासा कर दिया है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पाकिस्तानी एक्टर अमीर गिलानी बेटे को निहारते हुए नजर आ रहे हैं. जबकि उन्हें बेटे के कान में अजान बोलते हुए देखा जा सकता है. 

मावरा होकेन के बेटे का नाम हुआ रिवील

सनम तेरी कसम एक्ट्रेस मावरा होकेन और एक्टर अमीर गिलानी ने बेटे का नाम सैय्यद अजमेर हुसैन कमल गिलानी रखा है. जबकि वह प्यार से उसे अजमर कहते हुए नजर आ रहे हैं. इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए पोस्ट में मावरा और अमीर ने बेटे को लिटलेस्ट मोस्ट प्रेशियस ट्रेजर बताया है, जिसका मतलब सबसे कीमती छोटा तोहफा. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें अजमेर का मतलब सिंह होता है. वहीं कपल ने बेटे को द किंग ऑफ आवर जंगल हमारा प्राइड कहा है. 

ये भी पढ़ें- राजेश खन्ना का 45 साल पुराना रोमांटिक गाना, किशोर कुमार और आशा भोसले ने बयां किया प्यार का मीठा दर्द

अमीर गिलानी ने बेटे के कान में कही आजान

सोशल मीडिया पर पोस्ट के अलावा एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें अमीर गिलानी अपने न्यू बॉर्न बेबी के कान में अजान सुनाते हुए दिख रहे हैं. इस्लामिक परंपरा के अनुसार, नवजात बच्चे के जन्म के बाद उसके काम में अजान सुनाई जाती है. यह पल फैंस को इमोशनल कर रहा है. इस पर मावरा ने अल्हमदुलिल्लाह लिखा है और शुक्रिया अदा किया है. पोस्ट पर पाकिस्तानी सेलेब्स और फैंस का रिएक्शन आ रहा है. वहीं भारतीय फैंस भी उन्हें शुभकामनाए दे रहे हैं. 

मावरा होकेन के बारे में

बता दें, साल 2016 में आई फिल्म सनम तेरी कसम पिछले दिनों चर्चा में रही थी क्योंकि इसके सीक्वल का ऐलान किया गया था. दरअसल, 7 फरवरी 2025 को यह मूवी दोबारा रिलीज की गई थी, जिसमें पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन और हर्षवर्धन राणे अहम किरदार में थे. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की और फ्लॉप से हिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई. हालांकि सनम तेरी कसम 2 से मावरा बाहर हो गईं क्योंकि देश में पाकिस्तानी एक्टर्स के साथ काम करने का बहिष्कार किया गया है.   

ये भी पढ़ें- 1022 एपिसोड वाला ये कॉमेडी सीरियल बना था घर-घर की पसंद, ‘भाबीजी घर पर हैं' के तिवारी जी ने निभाया था यादगार रोल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mawra Hocane, Pakistani Actress, Sanam Teri Kasam, Ameer Gilani
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com