विज्ञापन
This Article is From Oct 27, 2020

नोरा फतेही के 'नाच मेरी रानी' पर Mahira Sharma ने झूमकर किया डांस, देखें Video

नोरा फतेही और गुरु रंधावा के सॉन्ग 'नाच मेरी रानी' ने यूट्यूब पर धमाल मचा रखा है. इस गाने पर माहिरा शर्मा (Mahira Sharma) ने जोरदार डांस किया है.

नोरा फतेही के 'नाच मेरी रानी' पर Mahira Sharma ने झूमकर किया डांस, देखें Video
माहिरा शर्मा (Mahira Sharma) का डांस वीडियो हुआ वायरल
  • माहिरा शर्मा का वीडियो हुआ वायरल
  • नोरा फतेही का सॉन्ग है 'नाच मेरी रानी'
  • गुरु रंधावा ने गाया है गाना
नई दिल्ली:

नोरा फतेही (Nora Fatehi) और गुरु रंधावा (Guru Randhawa) के सॉन्ग 'नाच मेरी रानी (Nach Meri Rani)' ने यूट्यूब पर धमाल मचा रखा है. इस सॉन्ग में जहां गुरु रंधावा की शानदार गायकी है तो वहीं नोरा फतेही (Nora Fatehi) का कमाल-धमाल डांस है जिसे खूब पसंद किया जा रहा है. यह गाना सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है. लेकिन अब इस सॉन्ग को सेलेब्रिटी भी फॉलो कर रहे हैं. बिग बॉस में नजर आ चुकी हैं माहिरा शर्मा (Mahira Sharma) को इस सॉन्ग पर डांस करते हुए देखा जा सकता है. माहिरा शर्मा (Mahira Sharma) का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

नोरा फतेही (Nora Fatehi) और गुरु रंधावा (Guru Randhawa) का यह सॉन्ग यूट्यूब पर 45 मिलियन का आंकड़ा पार कर चुका है, इस तरह यह जबरदस्त लोकप्रियता हासिल कर रहा है. लेकिन माहिरा शर्मा (Mahira Sharma) ने शिमर ड्रेस पहनकर इस गाने पर जोरदार डांस किया है. माहिरा शर्मा के स्वैग और एक्सप्रेशंस भी खूब पसंद किए जा रहे हैं.

बता दें कि माहिरा शर्मा (Mahira Sharma) ने बिग बॉस 13 से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी. इस शो में वह पारस छाबड़ा के साथ मिलकर खेली थीं, और बिग बॉस हाउस से बाहर आने के बाद भी दोनों कई प्रोजेक्ट्स में एक साथ नजर आए हैं. इस तरह माहिरा शर्मा के इस डांसिंग अंदाज को खूब पसंद किया जा रहा है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mahira Sharma, Mahira Sharma Dance Video, Nora Fatehi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com