विज्ञापन

नोरा फतेही इस स्टार फुटबॉलर को कर रहीं डेट? रिलेशनशिप को लेकर पूछा सवाल तो दिया ये जवाब

नोरा फतेही को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही है कि वे एक स्टार फुटबॉलर को डेट कर रही हैं. इस बारे में जब एक्ट्रेस से पूछा गया तो उन्होंने ये जवाब दिया.

नोरा फतेही इस स्टार फुटबॉलर को कर रहीं डेट? रिलेशनशिप को लेकर पूछा सवाल तो दिया ये जवाब
डेटिंग की खबरों पर नोरा फतेही ने दिया जवाब
Social Media
नई दिल्ली:

नोरा फतेही पिछले कुछ दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. दरअसल नोरा का नाम मोरक्को के एक स्टार फुटबॉलर यासीन बोनो के साथ जोड़ा जा रहा था. खबर थी कि नोरा बोनो को डेट कर रही हैं. अभी तक दोनों में से किसी ने भी इस पर कुछ कनफर्म तो नहीं किया था लेकिन इससे पहले ही नोरा ने इस पर एक कमेंट कर मामले को दोबारा हवा देदी. दरअसल नोरा 'द क्रिस फेड शो' पर पहुंची थीं यहां उनकी डेटिंग लाइफ को लेकर चर्चा हुई.

जब नोरा से बोनो के साथ डेटिंग की अफवाहों के बारे में पूछा गया. उन्होंने जवाब दिया, "हां, वह मेरे अच्छे दोस्त हैं." उन्होंने बोनो की तारीफ करते हुए उन्हें "एक शानदार इंसान" और "दुनिया का सबसे अच्छा गोलकीपर" बताया. अपनी दोस्ती के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि वे "बहुत अच्छे दोस्त" हैं.

शो के होस्ट्स जब बोनो के बारे में बात कर रहे थे तो नोरा थोड़ा ब्लश करती नजर आईं. यही वजह रही कि ये वीडियो ऑनलाइन चर्चा का विषय बनी. एक को-होस्ट ने तो यह भी कह दिया कि वे दोनों "एक बहुत प्यारे कपल" लगेंगे, जिससे नोरा और भी ब्लश करने लगीं. नोरा ने यह भी बताया कि हालांकि वह बोनो को लंबे समय से जानती हैं, लेकिन कुछ महीने पहले ही उनकी दोबारा बातचीत शुरू हुई.

डेट कर रहे हैं नोरा और बोनो!

नोरा और बोनो के बारे में कई महीनों से अटकलें लगाई जा रही हैं. ये अफवाहें तब और तेज हो गईं जब ऐसी खबरें आईं कि दोनों को कैसाब्लांका के ऐन दियाब इलाके में एक साथ देखा गया था. लगातार अटकलों के बावजूद, न तो नोरा फतेही और न ही यासीन बोनू ने इस बात को कनफर्म किया है कि वे रिलेशनशिप में हैं.

कौन हैं बोनो?

बोनो मोरक्को के सबसे मशहूर फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक हैं. यह गोलकीपर सऊदी प्रो लीग क्लब 'अल हिलाल' और मोरक्को की नेशनल टीम के लिए खेलते हैं. उन्हें पेनल्टी रोकने की अपनी काबीलियत के लिए जाना जाता है और उन्होंने मोरक्को के ऐतिहासिक फीफा वर्ल्ड कप कैंपेन में अहम किरदार निभाया था.

हाल के महीनों में, मोरक्को की मीडिया में बोनो की पर्सनल लाइफ के बारे में भी अटकलें लगाई गई हैं, जिसमें उनकी पत्नी इमान खल्लाद से अलग होने और फिर साथ आने की बातें भी शामिल हैं. इस कपल ने 2016 में शादी की थी और 2020 में उनके बेटे इसाक का जन्म हुआ था. हालांकि, न तो बोनो और न ही उनके परिवार ने इन खबरों पर पब्लिकली कोई कमेंट नहीं किया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nora Fatehi, Entertainment, Bollywood, Yassine Bounou, Nora Fatehi Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com