साउथ की टॉप एक्ट्रेस तृषा कृष्णन इन दिनों लोगों के गुस्से का शिकार हो रही हैं. उन्होंने रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल को लेकर ऐसी सोशल मीडिया पोस्ट कर दिया है कि हर कोई उन पर गुस्सा जाहिर कर रहा है. बॉक्स ऑफिस पर एनिमल शानदार कमाई कर रही है. इस शुक्रवार को रिलीज हुई रणबीर कपूर और बॉबी देओल की फिल्म दर्शकों का दिल हर दिन जीत रही है. लेकिन एनिमल में कुछ ऐसे सीन हैं जिन पर महिला विरोधी होने के आरोप लग रहे हैं. जिसके चलते तृषा कृष्णन को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है.
दरअसल लियो एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया एनिमल की तारीफ करते हुए फिल्म को कल्ट बताया है. यह बात कहना तृषा कृष्णन को भारी पड़ गया है. गौरतलब है कि निगेटिव रोल के लिए मशहूर मंसूर अली खान का एक वीडियो वायरल हुआ है. जिसमें वो तृषा कृष्णन के साथ काम करने को लेकर एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें लगा था कि फिल्म में उनका तृषा के साथ बेडरूम सीन होगा. इस तरह के सीन्स वह कई फिल्मों दे चुके हैं. लेकिन कश्मीर शेड्यूल के दौरान उन्हें तृषा को देखने तक का मौका नहीं मिला. इस वीडियो को देखने के बाद तृषा कृष्णन ने ट्विटर पर जमकर नाराजगी जाहिर की है.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
No 1 fake drama queen #trisha she just acts like sweet but very venomous her pr works last two years , made her to believe she is queen of India , such hypocrite even in jalikattu , now in #animal movie issue too , do anything for attention @trishtrashers kelavisha 🤢🤢 worst pic.twitter.com/fyPoRt1xql
— bunchy blister 😃 (@DDenision) December 3, 2023
#TrishaKrishnan Deleted her Recent Post About #Animal Film Due To the Trolls against her ✅ pic.twitter.com/nUq35iNG2I
— GetsCinema (@GetsCinema) December 3, 2023
उन्होंने लिखा कि वीडियो में मंसूर अली खान भद्दे तरीके से उनके बारे में बात कर रहे हैं. जो उनके हिसाब से डिश रिस्पेक्टफुल होने के साथ शर्मनाक भी है. जिसकी वो निंदा करती हैं और आग ये एश्योर करेंगी कि उनके साथ फिल्म न करनी पड़े. साथ ही तृषा कृष्णन ने महिलाओं की गरिमा पर अपनी राय दी. ऐसे में एनिमल की तारीफ करने पर सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं. वहीं जैसे ही लोगों की आलोचना बढ़ी तो एक्ट्रेस ने एनिमल की तारीफ करने वाले पोस्ट को सोशल मीडिया से डिलीट कर दिया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं