- कैटरीना कैफ सीरीज डेट के लिए हुईं तैयार
- एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो
- सीरीज डेट को लेकर एक्साइटेड दिखीं कैटरीना कैफ
अमेजन प्राइम का म्यूजिकल ड्रामा 'बंदिश बैंडिट्स' (Bandish Bandits) रिलीज हो चुका है. इस सीरीज ने लोगों का दिल जीतना तो शुरू कर ही दिया है. वहीं, 'बंदिश बैंडिट्स' को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) भी काफी एक्साइटेड नजर आईं. कैटरीना कैफ का इससे जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक बाउल पॉपकॉर्न के साथ बंदिश बैंडिट्स के लिए तैयार होती दिखाई दे रही हैं. वीडियो में कैटरीना कैफ के एक्सप्रेशंस से साफ झलक रहा है कि वह इस म्यूजिकल ड्रामा के लिए काफी एक्साइटेड हैं. कैटरीना कैफ ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अभी तक 6 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने अपने इस वीडियो के जरिए फैंस को अपना मंगलवार का प्लान भी बताया. उन्होंने अपने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "बंदिश बैंडिट्स के साथ अपनी सीरीज डेट के लिए तैयार हूं. अमृतपाल बिंद्रा और आनंद तिवारी को ढेर सारी शुभकामनाएं." कैटरीना के इस वीडियो में उनका स्टाइल और अंदाज भी काफी जबरदस्त लग रहा है. इस वीडियो को लेकर फैंस भी लगातार खूब कमेंट्स कर रहे हैं. बता दें कि बंदिश बैंडिट्स को आनंद तिवारी ने डायरेक्ट किया है, जिसमें नसीरुद्दीन शाह और अतुल कुलकर्णी जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में नजर आए हैं.
'बंदिश बैंडिट्स' (Bandish Bandits) क्लासिकल म्यूजिक और पॉप म्यूजिक पर आधारित एक कहानी है. इसमें ऋत्विक भौमिक और श्रेया चौधरी ने मुख्य भूमिका अदा की है. वहीं कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की बात करें तो एक्ट्रेस आखिरी बार बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के साथ 'भारत' में नजर आई थीं. ईद पर रिलीज हुई इस फिल्म ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी. जल्द ही कैटरीना कैफ सूर्यवंशी और फोन भूत में नजर आने वाली हैं. सूर्यवंशी में जहां एक्ट्रेस अक्षय कुमार के साथ अहम भूमिका अदा करेंगी तो वहीं फोन भूत में वह सिद्धांत चतुर्वेदी और इशान खट्टर के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं