कैटरीना कैफ संग अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहने वाले विक्की कौशल इन दिनों अपनी प्रॉफेशनल लाइफ के चलते सुर्खियों में हैं, जिसका कारण उनकी हाल ही में सारा अली खान के साथ रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म जरा हटके जरा बचके हैं. जो कि बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है. इसी के चलते वह इंटरव्यू में भी बिजी नजर आ रहे हैं. वहीं एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी और कैटरीना कैफ की शादीशुदा जिंदगी पर भी बात की है, जिसे सुनकर आप कहेंगे कि यह तो आम मैरिड कपल की तरह हैं.
दरअसल, विक्की कौशल ने न्यूज तक के साथ एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उनकी पत्नी और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ हर हफ्ते बजट को लेकर घर पर कर्मचारियों के साथ मीटिंग करती हैं. जरा हटके जरा बचके के प्रमोशन के दौरान मैरिड लाइफ पर पूछे जाने पर एक्टर ने कहा, "सबसे मजेदार अनुभव तब होता है जब कैटरीना घर में हर हफ्ते, या हर दूसरे हफ्ते मीटिंग करती हैं. वह पूरे स्टाफ को साथ लेकर घर के बजट पर चर्चा करती हैं. वह इस बात का हिसाब रखती है कि पैसा कैसे खर्च किया जा रहा है और यह बहुत अच्छी बात है. लेकिन जब वह चर्चा होती है, तो मुझे मजा आता है. मैं ऑडियंस की तरह पॉपकॉर्न लेकर बैठता हूं.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
क्या कैटरीना कैफ ने कभी उन्हें फैट ना बढ़ाने के लिए ज्यादा परांठे खाने से रोका था. इस पर एक्टर ने जवाब में कहा, “हमारी शादी परांठे वेड्स पैनकेक की तरह है. दोनों एक तरह से एक जैसे हैं लेकिन उन्हें पेनकेक्स बहुत पसंद हैं. मुझे परांठे बहुत पसंद हैं. नहीं, वह परांठे भी खाती हैं. उन्हें मेरी मां के हाथ का बना परांठा बहुत पसंद है.
गौरतलब है कि विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने दिसंबर 2021 में राजस्थान में एक ग्रैंड रॉयल वेडिंग की थी. वहीं अपनी मैरिड लाइफ पर एक्टर ने कहा था कि वह सुबह उठने वाले व्यक्ति नहीं हैं, जबकि कैटरीना कैफ जागने के बाद हमेशा एक्टिव रहती हैं. विक्की ने कहा कि उन्हें सुबह ठीक से उठने या किसी से बात करने के लिए कम से कम 2 घंटे चाहिए और दूसरी तरफ कटरीना उठने के ठीक बाद दिन के लिए अपने प्लान पर चर्चा करने के लिए हमेशा तैयार रहती हैं. यह मेरे लिए कुछ ऐसा है जिसे वे अभी भी एडजस्ट करने की कोशिश कर रहे हैं.
कैटरीना कैफ के बारे में वह कौन सी एक बात है जो "हटके" है? इस पर विक्की कौशल कहते हैं. "हर कोई उन्हें एक स्टार कैटरीना कैफ की तरह जानता है, लेकिन जब आप उन्हें एक इंसान के रूप में जानते हैं, तो वह एक सिंपल और बुनियादी लड़की है. बहुत से लोग यह नहीं जानते हैं.
सारा अली खान और विक्की कौशल ने सिद्धिविनायक मंदिर के किए दर्शन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं