कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के रिलेशनशिप को लेकर बीते कई महीनों से अफवाहें उड़ रही हैं. लेकिन अब एक्टर हर्षवर्धन कपूर (Harsh Varrdhan Kapoor) ने इस संबंध में एक बड़ा खुलासा कर दिया है. हर्षवर्धन कपूर ने हाल ही में जूम चैट शो By Invite Only को इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के रिलेशनशिप को लेकर बातें कीं.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी
हर्षवर्धन कपूर (Harsh Varrdhan Kapoor) से इस दौरान पूछा गया कि इंडस्ट्री की ऐसी कौन सी अफवाह है, जो उन्हें लगता है सही है. इस सवाल पर हर्षवर्धन ने कहा, "विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) साथ हैं और यह सच है." इतना कहते ही एक्टर ने आगे कहा, "क्या मैं इसके लिए मुसीबत में पड़ जाऊंगा? शायद." बता दें कि साल 2019 में कैटरीना और विक्की को साथ में डिनर के दौरान स्पॉट किया गया था. इस दौरान उनकी तस्वीरें वायरल हुई थीं और तभी से दोनों को लेकर अफवाहें उड़ रही थीं.
कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने साल 2018 में करण जौहर के शो कॉफी विद करण में कहा था, "वो स्क्रीन पर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के साथ अच्छी दिखेंगी." बता दें कि कैटरीना कैफ जल्द ही सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के साथ 'फोन भूत' में नजर आएंगी. कैटरीना कैफ जल्द ही फिल्म 'सूर्यवंशी' में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में वह अक्षय कुमार के साथ मुख्य भूमिका अदा करती दिखाई देंगी. वहीं विक्की कौशल जल्ग ही 'सरदार उधम सिंह' और 'अश्वत्थामा' जैसी फिल्मों में नजर आएंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं