बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर खान हाल ही में कोविड-19 से उबरी हैं. कोविड से रिकवर होने के बाद सोशल मीडिया के जरिए करीना ने अपनी फीलिंग को एक्सप्रेस करते हुए हाल ही में बताया था कि उन्होंने अपने दोनों बेटे तैमूर और जेह को काफी ज्यादा मिस किया. सैफ और करीना अपने बच्चों के साथ हर पल को बहुत ही खास तरीके से इंजॉय करती हैं. करीना की इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर नजर डालें तो वो अक्सर दोनों क्यूट स्टारकिड्स की तस्वीरें अपलोड करती हैं. करीना कपूर खान का बेहद प्यारा और खूबसूरत पोस्ट सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. इस फोटो के साथ करीना ने साल 2021 के सबसे प्यारे पल को शेयर किया है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
बॉलीवुड के दूसरे सितारों की तरह करीना कपूर खान ने भी सोशल मीडिया के जरिए साल 2021 के आखिरी दिन इस साल के सबसे खूबसूरत पल को फैंस के साथ शेयर किया है. करीना की लेटेस्ट पोस्ट में उनके बेटे जेह अली खान से जुड़ी हुई है. करीना दूसरी बार मदरहुड इंजॉय कर रहीं हैं. करीना ने इस पोस्ट के जरिये वो झलक दिखाई है जो साल 2021 में उनके लिए सबसे खास मोमेंट को बयां कर रही है. दरअसल करीना कपूर खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टा प्रोफाइल पर अपने छोटे बेटे जेह अली खान की एक एडोरेबल सी तस्वीर अपलोड की है. भले ही जेह का चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा हो लेकिन उनके दो प्यारे से दांत जरूर दिखाई दे रहे हैं. इसी के साथ करीना ने 31 दिसंबर और मेरा बेटा लिखा है. साथ ही सभी को नए साल की शुभकामनाएं दी हैं.
जैसे ही करीना ने क्यूट फोटो शेयर की, सेलेब्स और फैंस जेह पर प्यार बरसाने लगे. मनीष मल्होत्रा ने एक दिल का इमोजी शेयर किया, जबकि शायरा अहमद खान ने लिखा, "ओह" औऱ हार्ट ईमोजी शेयर की. इसके अलावा सबा पटौदी ने कमेंट बॉक्स पर लिखा, ' ये जान'. इसके पहले करीना ने सैफ और तैमूर के साथ अपने कमरे में समय बिताते हुए एक प्यारी सी तस्वीर साझा की थी. जेह की ये प्यारी सी फोटो ने नेटिज़न्स को काफी इम्प्रेस किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं