करण जौहर का नाम बॉलीवुड के बेस्ट डायरेक्टर्स में शामिल है. करण जौहर ने कुछ कुछ होता है, कल हो ना हो, कभी खुशी कभी ग़म जैसी शानदार फिल्में बनाई हैं. आज करण जौहर किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. करण जौहर कई स्टार किड्स के लिए गॉडफादर भी साबित हुए हैं. करण ने आलिया भट्ट, अनन्या पांडे और वरुण धवन जैसे कई स्टार किड्स को अपनी फिल्मों से लॉन्च किया है. करण की बदौलत आज कई स्टार किड्स 'स्टार' की केटेगरी में आ गए हैं. ऐसे में जब करण से उनकी बायोपिक को लेकर सवाल किया गया और पूछा गया कि उन्हें क्या लगता है कि पर्दे पर उनके किरदार के साथ कौन सा अभिनेता इंसाफ कर पाएगा, तो निर्माता-निर्देशक ने बहुत ही हैरान कर देने वाला जवाब दिया.
करण जौहर पर बायोपिक बनेगी या नहीं, फिलहाल ये अभी तक तय नहीं है. लेकिन अगर उन पर कभी बायोपिक बनी तो रणवीर सिंह से बेहतर उनके किरदार को पर्दे पर और कोई नहीं उतार सकेगा. ऐसा हमारा नहीं खुद करण जौहर का कहना है. स्ट्रीमर धीरज जुनेजा ने रोपोसो लाइव शो के दौरान निर्देशक से उनकी बायोपिक को लेकर सवाल किया. होस्ट ने करण से पूछा कि उन्हें क्या लगता है उनकी बायोपिक के लिए कौन सा एक्टर बेस्ट रहेगा. इस पर जवाब देते हुए करण ने कहा, "मुझे लगता है कि रणवीर सिंह, क्योंकि वो अकसर रंग बदलते हैं. इसलिये रणवीर मेरे रोल को पर्दे पर अच्छे से निभाने की पूरी कोशिश करेगा. उससे बेहतर कोई नहीं".
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
करण जौहर का बचपन बहुत ही खूबसूरत रहा है, इसलिए वे अपने बचपन को बड़े पर्दे पर भी दिखाना चाहते हैं. वे अपने पेरेंट्स से मिली अच्छी सीखों को लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं. उनका बचपन बाकी लोगों की तुलना में काफी अलग था. इसका कई बार उन्हें खामियाजा भी भुगतना पड़ा है. करण अपने बचपन में कई कठिन दौर से गुजरे हैं. करण का कहना है कि आज जब वे पीछे मुड़कर देखते हैं तो खुद को पहले से बेहतर पाते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं