अमेजॉन प्राइम वीडियो की चर्चित वेब सीरीज पंचायत का सीजन तीन इस महीने रिलीज होने वाला है. इस वेब सीरीज का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. पंचायत का गांव फुलेरा और वहां के किरदार सचिवजी, प्रधानजी और बिनोद जैसे किरदार अब घर-घर में मशहूर हैं. सचिव जी का किरदार जितेंद्र कुमार करते हैं. जिन्हें हमेशा से पसंद किया गया. लेकिन लगता है कि इस बार पंचायत 3 से जितेंद्र कुमार के पत्ता कट गया है. इस बात की जानकारी खुद वेब सीरीज के मेकर्स ने दे डाली है. प्राइम वीडियो ने पंचायत 3 से जुड़ा एक पोस्ट अपने सोशल मीडिया पर अकाउंट पर शेयर किया है.
इस पोस्ट में फुलेरा गांव के लिए नए सचिव की वैकेंसी की जानकारी दी गई है. पोस्ट में लिखा, 'वैकेंसी, फुलेरा ढूंढ रहा है नया सचिव. क्या आप बनोगे फुलेरा के अगले सचिव ? भेजें अपना सचिव सीवी.' मेकर्स का यह मजेदार पोस्ट वायरल हो रहा है. कई सोशल मीडिया यूजर्स और फैंस पोस्ट को पसंद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. आपको बता दें कि पंचायत के दो सीजन आ चुके हैं और तीसरे सीजन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. हाल ही में प्राइम वीडियो ने पंचायत 3 की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट करने के बाद फैंस में इसे लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गई है.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
जैसे ही इसका कोई पोस्टर या अपडेट आता है तो फैंस खुश हो जाते हैं. अब फैंस के लिए एक और खुशखबरी है. पंचायत 3 का ट्रेलर कब रिलीज होगा इसकी डेट सामने आ गई है. प्राइम वीडियो ने सोशल मीडिया पर पंचायत 3 का नया पोस्टर शेयर किया है. जिसके साथ उन्होंने ट्रेलर की रिलीज डेट की जानकारी दी है. पंचायत 3 का ट्रेलर 17 मई को रिलीज होगा. पोस्टर शेयर करते हुए प्राइम वीडियो ने लिखा- 'पंचायत का ट्रेलर देखने के लिए तारीख लॉक कर लीजिए. 28 मई को पंचायत आ रहा है.'
Pushpa 2: अरे भाई Pushpa Pushpa Song के नाम पर यह क्या कर डाला?| Allu Arjun
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं