ऋतिक रोशन बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में ही नहीं बल्कि हैंडसम एक्टर्स की भी गिनती में आते हैं. उन्हें ग्रीक गॉड के नाम से भी फैंस पुकारते हैं. लेकिन सुपरस्टार के बेटे रेहान उनसे किसी मामले में पीछे नहीं है. ऐसा हम नहीं बल्कि उनकी लेटेस्ट तस्वीरें कह रही हैं, जो ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान ने अपने बेटे रेहान रोशन को 19वें जन्मदिन की बधाई देने के लिए सोशल मीडिया का शेयर की हैं. इसमें वह पूर्व पति ऋतिक रोशन की एक प्यारी फैमिली फोटो के अलावा रेहान की कुछ बचपन की तस्वीरें भी हैं, जिसे सोशल मीडिया पर फैंस की तरफ से खूब प्यार मिल रहा है.
सुजैन और ऋतिक भले ही अलग हो गए हों, लेकिन वे पेरेंटिंग के गोल्स सेट करते हुए नजर आते हैं. हाल ही में सुजैन खान ने बेटे रिहान के 19वें जन्मदिन पर फैंस को सुपरस्टार डैड और खुद की एक प्यारी फैमिली फोटो दिखाई. सुजैन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने बेटे रेहान के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं. फोटो सीरीज में रेहान के कई फैमिली इवेंट्स के दौरान के कैंडिड पलों की झलक दिखाई गई है. एक तस्वीर में सुजैन और ऋतिक अपने बेटे रिहान के साथ पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
इसके साथ ही, गर्वित मां ने अपने बिना शर्त प्यार और तारीफ करते हुए एक दिल को छू लेने वाला नोट लिखा. उसे अपना "रेस्टार" कहते हुए सुजैन ने लिखा, "मेरे रेस्टार को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं... जिस पल तुम मेरी जिंदगी में आए, तुमने मुझे मेरा सबसे मजबूत सेल्फ बनने की शक्ति दी.. तुम मेरी दुनिया हो... तुम्हारी आत्मा, तुम्हारा दिल, तुम्हारा दिमाग... सबसे लचीली और मजबूत आत्मा हो और तुम जो कुछ भी करते हो, उसके प्रति तुम्हारी जर्नी तुम्हारे आस-पास की हर चीज और हर किसी को रोशन कर देगी. यही तुम्हारी सुपरपॉवर है. मैं तुमसे प्यार करती हूं मेरे बेटेशाइन... तुम मेरे सबसे अच्छे दोस्त हो.. मेरा सत्य का दर्पण और मुझे तुम्हारी मां होने पर बहुत गर्व है... मैं तुमसे शब्दों और अभिव्यक्ति से परे प्यार करती हू."
गौरतलब है कि ऋतिक रोशन और सुजैन खान, जिन्होंने 2000 में शादी की थी उन्होंने 2014 में अलग होने का फैसला किया. तलाक के बावजूद, दोनों की दोस्ती बरकरार है और वह अपने बेटों, रेहान और ऋदान की प्यार और समझ के साथ को पेरेंटिंग कर रहे हैं. वहीं ऋतिक जहां संगीतकार सबा आजाद के साथ रिश्ते में हैं. तो वहीं सुजैन एक्टर अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं. रेहान और ऋदान की बात करें तो वह अभी पढ़ाई कर रहे हैं और फिल्मी दुनिया से दूर हैं. लेकिन अगर वह बॉलीवुड में कदम रखेंगे तो यह फैंस के लिए काफी एक्साइटमेंट पैदा करेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं