विज्ञापन

2 घंटे 45 मिनट की जेलर 2 में कैमियो की फौज, रजनीकांत की जंग में साथ देने आएंगे ऋतिक रोशन से जैकी श्रॉफ तक, 10 स्टार्स में नोरा का भी नाम

जेलर 2 रजनीकांत की वो फिल्म है जिसमें 10 कैमियो नजर आएंगे. इनमें ऋतिक रोशन से लेकर जैकी श्रॉफ तक शामिल हैं. फिर नोरा की भी एंट्री है. यह भी जान लें कि फिल्म का रन टाइम 2 घंटे 45 मिनट होगा.

2 घंटे 45 मिनट की जेलर 2 में कैमियो की फौज, रजनीकांत की जंग में साथ देने आएंगे ऋतिक रोशन से जैकी श्रॉफ तक, 10 स्टार्स में नोरा का भी नाम
रजनीकांत की जेलर 2 में 10 कैमियो, रन टाइम होगा 2 घंटे 45 मिनट
Social Media
नई दिल्ली:

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' का ट्रेलर रिलीज हो गया है और यूट्यूब पर खूब धूम मचा रहा है. डायरेक्टर नेल्सन दिलीपकुमार की फिल्म में रजनीकांत (Rajinikanth) एक बार फिर मुथुवेल पांडियन के किरदार में वापसी कर रहे हैं और पहले से ज्यादा घातक नजर आ रहे हैं. इस बार फिल्म की सबसे बड़ी खासियत सिर्फ रजनीकांत ही नहीं, बल्कि इसकी लंबी स्टारकास्ट और कैमियो की फौज है. फिल्म में मोहनलाल, शिवराजकुमार, ऋतिक रोशन, जैकी श्रॉफ, विजय सेतुपति, विनायकन, वसंथ रवि, पूर्णा, राजेश माधवन और नोरा फतेही जैसे कलाकार कैमियो या स्पेशल अपीयरेंस में दिखाई देंगे.

बता दें कि फिल्म को यूए सर्टिफिकेट मिला है और इसका रनटाइम 2 घंटे 45 मिनट है. आइए जानते हैं फिल्म में कौन-कौन कर रहा कैमियो.

1. ऋतिक रोशन: ऋतिक रोशन का नाम 'जेलर 2' की सबसे बड़ी चर्चा बना हुआ है. उनका रोल एक्शन-हैवी और कहानी के लिए अहम बताया जा रहा है. ऋतिक और रजनीकांत करीब 40 साल बाद स्क्रीन पर साथ नजर आएंगे. दोनों इससे पहले 1986 की 'भगवान दादा' में साथ दिखाई दिए थे.

2. मोहनलाल: मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल एक बार फिर मैथ्यू के किरदार में वापसी कर रहे हैं. 'जेलर; में उनका कैमियो दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हुआ था. मलयालम दर्शकों और केरल में सॉलिड कलेक्शन के लिए मोहनलाल से बढ़िया विकल्प और कौन हो सकता था.

3. शिवराजकुमार: कन्नड़ सुपरस्टार शिवराजकुमार भी पहले पार्ट की नरसिम्हा बनकर आएंगे. रजनीकांत और उनका कॉम्बिनेशन जेलर में खूब पसंद किया गया था. फिर कन्नड़ ऑडियंस को भी टारगेट किया गया है.

4. जैकी श्रॉफ: जैकी श्रॉफ भी जेलर 2 में लौट रहे हैं. हालांकि उनके किरदार को लेकर ज्यादा बातें तो फिल्म देखने पर ही पता चलेगा.

5. विजय सेतुपति: अब तमिल ऑडियंस के लिए विजय सेतुपति को भी फिल्म में लिया गया है. उनका स्क्रीन टाइम करीब 15 मिनट बताया जा रहा है. बताया गया है कि उन्होंने इस कैमियो के लिए सिर्फ रजनीकांत की वजह से ही हां की थी.

6. विनायकन: जेलर में विलेन वर्मन के रूप में नजर आए विनायकन भी वापसी कर रहे हैं. पहले पार्ट में उनका किरदार मर चुका था. इसलिए कहा जा रहा है कि सीक्वल में उनकी मौजूदगी कहानी में फ्लैशबैक के तौर पर दिख सकती है.

7. वसंथ रवि: वसंथ रवि भी अर्जुन पांडियन, यानी मुथुवेल पांडियन के बेटे के किरदार में दिखेंगे. उनका काम भी फ्लैशबैक वाला ही हो सकता है. 

8. पूर्णा: पूर्णा भी फिल्म का हिस्सा हैं. बताया जा रहा है कि वह 'अला बोलेलो' गाने में डांसर के रूप में स्पेशल अपीयरेंस में दिखेंगी.

9. राजेश माधवन: मलयालम एक्टर राजेश माधवन भी इसी गाने में नजर आएंगे. उन्हें गायक के रूप में स्पेशल अपीयरेंस से जोड़ा गया है.

10. नोरा फतेही: नोरा फतेही जेलर 2 में खास डांस नंबर 'बिंदास' में दिखेंगी.

रजनीकांत के सामने कौन-कौन?

‘जेलर 2' के ट्रेलर (Jailer 2 Trailer) ने फिल्म के टकराव की तस्वीर भी कुछ हद तक साफ कर दी है. एस.जे. सूर्या, सूरज वेंजारामूडु, विद्या बालन और मिथुन चक्रवर्ती कहानी के अहम चेहरों में हैं, जबकि दूसरी तरफ रजनीकांत के साथ मोहनलाल और शिवराजकुमार जैसे बड़े सितारों की मौजूदगी दिखाई गई है.

15 अक्तूबर को रिलीज हो रही 'जेलर 2' में रजनीकांत के साथ इतने बड़े सितारों की मौजूदगी ने इसे साल की सबसे चर्चित पैन-इंडिया फिल्मों में शामिल कर दिया है. अब असली सवाल यही है कि इन कैमियो से फिल्म को कितना फायदा होता है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajinikanth, Jailer 2, Hrithik Roshan, Hindi News, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com