2000 में एक स्टारकिड ने बॉलीवुड में कदम रखा, जो फ्लॉप नहीं बल्कि सुपरहिट था. यहां तक कि इस फिल्म ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा दिया. इस फिल्म की ना सिर्फ कहानी ने दर्शकों का दिल जीता बल्कि उदित नारायण, अलका याग्निक, लकी अली, आशा भोसले, कुमार सानू, कविता कृष्णमूर्ति और बाबुल सुप्रियो की आवाज से सजे 7 गानों को कल्ट सॉन्ग्स की लिस्ट में शुमार कर दिया. वहीं यह इस दशक के सबसे ज्यादा बिकने वाले बॉलीवुड साउंडट्रैक में से एक बन गई.
92 अवॉर्ड का रिकॉर्ड बनाने वाली फिल्म का 2000 में जलवा
यह फिल्म और कोई नहीं ऋतिक रोशन की डेब्यू मूवी कहो ना प्यार है थी, जो 2000 में रिलीज हुई. IMdb के अनुसार, इस फिल्म ने 92 अवॉर्ड जीते थे, जो कि किसी फिल्म के लिए सबसे ज्यादा था. इसके चलते इसे 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' के 2002 के एडिशन में शामिल किया था.
कहो ना प्यार है के गाने
7 से 10 मिलियन यूनिट बेचने वाली कहो ना प्यार है में कुल 7 गाने थे, जिनके लिरिक्स इब्राहिम अश्क, सावन कुमार तक और विजय अकेला ने लिखे थे. 177 मिनट की फिल्म में 50:35 मिनट के गाने थे.
गाने कुछ इस प्रकार थे...
1. कहो ना प्यार है (उदित नारायण, अलका याग्निक)
2. ना तुम जानों ना हम (लकी अली)
3. प्यार की कश्ती में (उदित नारायण अलका याग्निक)
4. जानेमन जानेमन (आशा भोसले)
5. चांद सितारे (कुमार सानू, कविता कृष्णमूर्ति)
6. दिल ने दिल को पुकारा (बाबुल सुप्रियो)
7. एक पल का जीना (लकी अली)
कहो ना प्यार है के बारे में
8 करोड़ के बजट में 88 करोड़ कमाने वाली फिल्म कहो ना प्यार है की कहानी रोहित (ऋतिक रोशन) एक गरीब लेकिन अच्छे सिंगर की है, जिसकी मुलाकात अमीर लड़की सोनिया (अमीषा पटेल) से होती है. दोनों एक द्वीप पर फंस जाते हैं और वहां प्यार हो जाता है. इसके बाद रोहित सोनिया के पिता को मनाने के लिए सक्सेसफुल सिंगर बनने की कोशिश करता है. लेकिन ड्रग माफिया के हत्याकांड का गवाह बनने के कारण मर जाता है. दुखी सोनिया न्यूजीलैंड चली जाती है, जहां उसे रोहित जैसे दिखने वाले राज ( ऋतिक) से मुलाकात होती है और दोनों मिलकर रोहित की हत्या की गुत्थी सुलझाते हैं.
ये भी पढ़ें- मनोज तिवारी का 14 साल पुराना गाना, पति पत्नी की नोकझोंक से हुआ पॉपुलर, नाइजीरियाई सिंगर ने बनाया नया वर्जन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं