इंडियन वेडिंग से जुड़े किसी भी जज्बात पर गाना तलाशना हो तो बॉलीवुड मूवीज कभी निराश नहीं करतीं. बेटी के लिए वर तलाशने से लेकर विदाई तक के गाने हिंदी फिल्मों में मौजूद हैं. जिन पर अक्सर शादियों में डांस भी होता है और दूल्हों के लिए भी गानों की कोई कमी नहीं है. शादी का हंसते हंसते अफसोस मनाना हो तो गानों की लंबी लिस्ट है. मसलन, एक कुंवारा फिर गया मारा, शादी राजा लड्डू मोतीचूर का...ऐसा ही एक गाना शादी में प्ले हुआ तो दूल्हा सब भूल कर जमकर नाचा. दोस्तों के साथ फुल मस्ती में नाच रहे दूल्हे का डांस सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
शादी करके फंस गया यार
इस डांस का वीडियो शेयर किया है आरडीएक्स स्काय नाम के इंस्टाग्राम हैंडल ने, जिसमें आपको बहुत सारे लड़के डांस करते दिख रहे होंगे. सामने लाल जोड़े में सजी दुल्हन खड़ी है. उसके ठीक सामने दूल्हा डांस कर रहा है. दूल्हा दोस्तों के साथ फुल मस्ती में डांस कर रहा है. गाना बज रहा है शादी करके फंस गया यार अच्छा खासा था कुंवारा. ये गाना प्ले होते ही दूल्हा फुल एनर्जी के साथ डांस करता है. इस डांस को देखकर एक यूजर ने लिखा कि भई तू मौत से खेल रहा है. एक यूजर ने लिखा कि अभी वो चुपचाप डांस देख रही है घर चल कर बताएगी. एक और यूजर ने लिखा कि जो भी है डांस बहुत मस्त किया है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
अनिल कपूर, श्रीदेवी की मूवी का गाना
ये गाना अनिल कपूर, श्रीदेवी और उर्मिला मातोंडकर की फिल्म जुदाई का गाना है. फिल्म में जॉनी लिवर इस गाने पर परफॉर्म करते हैं. यूट्यूब पर भी ये गाना बेहद हिट है. छह साल में इस गाने को इश्तार म्यूजिक नाम के यूट्यूब चैनल पर 68 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं