गोविंदा की फिल्मों की दिलचस्प बात ये है कि उसमें से कई में नंबर वन जुड़ा हुआ है. नंबर वन का जुड़ना बेवजह भी नहीं है. गोविंदा की बहुत सी फिल्में ऐसी हैं जो जबरदस्त हिट रही हैं. न सिर्फ फिल्में, बल्कि उनकी फिल्मों की हीरोइन के साथ उनकी जोड़ी और उस फिल्म के गाने भी दर्शकों के दिलों पर राज करते रहे हैं. गोविंदा के कंटेम्पररी एक्टर एक्ट्रेस से लेकर उनके फैन्स तक ये जानने को बेताब रहे हैं कि उनकी हर फिल्म इतना हिट कैसे रहती है. अब गोविंदा ने खुद ही इस राज का खुलासा कर दिया है. और, बताया कि उनकी फिल्में इतनी हिट क्यों रहती हैं.
गोविंदा ने किसे दिया क्रेडिट?
कपिल शर्मा के नेटफ्लिक्स पर आने वाले शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो पर गोविंदा ने बतौर गेस्ट शिरकत की. इस शो में कपिल शर्मा ने उनसे पूछा कि आपकी फिल्म हमेशा ही हिट होती रहीं. इसका राज क्या है. गोविंदा ने भी उनके सवाल पर ये राज बताने में देर नहीं की. उन्होंने कहा कि उनकी फिल्म हिट होने का राज हमेशा ही लोग जानना चाहते हैं वो आज इस राज को बता ही देते हैं. उन्होंने कहा कि उनकी फिल्में हिट होने का सबसे बड़ा कारण बनी, उनकी हीरोइन्स. जिनके साथ उनकी जोड़ी बहुत हिट रहीं. इसके अलावा उनकी फिल्मों के गाने भी फिल्म हिट करने में हमेशा अहम रोल प्ले करते रहे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस हीरोइन के साथ जोड़ी फ्लॉप गाने हिट
गोविंदा ने ये भी कहा कि उन्होंने जिस जिस हीरोइन के साथ काम किया. उसके साथ जोड़ी इतनी पसंद की गई कि बहुत सी फिल्में कर डालीं. जैसे नीलम कोठारी, करिश्मा कपूर और रवीना टंडन के साथ एक दर्जन फिल्में की. जूही चावला के साथ आधा दर्जन फिल्में कीं. इसके बाद उन्होंने कहा कि बस एक हीरोइन ऐसी रही जिसके साथ फिल्म हिट नहीं रही लेकिन गाने इस कदर हिट हुए कि आज भी हर जगह बजते हैं. ये हीरोइन हैं शिल्पा शेट्टी. जिनके साथ जोड़ी फ्लॉप रही लेकिन गाने खूब हिट हुए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं