विज्ञापन

'हम हिंदू हैं, यहां तलाक शब्द नहीं…' सुनीता आहूजा से रिश्ते पर गोविंदा का बड़ा बयान, अफेयर के आरोपों पर भी दिया जवाब

गोविंदा ने हाल ही में अपने तलाक और सुनीता आहूजा की फ्रीडम के बारे में बात की और कहा- जैसे मैं चाह रहा था वो वैसे ही रह रही थी.

'हम हिंदू हैं, यहां तलाक शब्द नहीं…' सुनीता आहूजा से रिश्ते पर गोविंदा का बड़ा बयान, अफेयर के आरोपों पर भी दिया जवाब
गोविंदा ने सुनीता आहूजा संग तलाक की खबरों पर दिया रिएक्शन
NDTV
नई दिल्ली:

Govinda Sunita Ahuja Divorce: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. पत्नी सुनीता आहूजा के साथ रिश्ते में तनाव और तलाक की खबरों के बीच अभिनेता ने अब अपनी चुप्पी तोड़ी है. एक इंटरव्यू में गोविंदा ने सुनीता के साथ अपने रिश्ते, अफेयर के आरोपों और तलाक की चर्चा पर अपनी बात रखी. उन्होंने सुनीता को अपना पहला प्यार बताया और कहा कि प्यार में खेल नहीं होता.

उन्होंने ABP को दिए इंटरव्यू में सुनीता आहूजा द्वारा लगाए गए एक्सट्रा मैरिटल अफेयर के आरोपों पर रिएक्शन दिया और बताया कि वह उनका पहला प्यार हैं और घर तोड़ने वालों को जूता मारने की बात कही. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि पिछले दिनों गोविंदा गणपति बप्पा के दर्शन करने अपनी अपकमिंग फिल्म रूपा को स्टार कोमल रानी के साथ पहुंचे थे, जिस पर सुनीता आहूजा ने रिएक्शन दिया था और एक्टर के एक्स्ट्रा मैरिटल आरोपों पर बात कही थी. 

आगे गोविंदा ने सुनीता आहूजा संग तलाक की खबरों और सुनीता आहूजा को मनाने को लेकर कहा,   'नहीं-नहीं, हम हिंदू आदमी हैं और हमारे यहां  तलाक शब्द नहीं है. सभी व्यवस्थाएं हमारे अंदर हैं.''मैं जैसा हूं वैसा हूं और मुझे ऐसा लगता है कि अगर आप अपनी जगह से हिलेंगे तो अपनी शक्ति पर स्वयं प्रश्न उठाएंगे. मैं नहीं चाहता कि मुझसे भविष्य में प्रश्न पूछे जाएं.'

गोविंदा ने परिवार की बदनामी पर कही ये बात

गोविंदा ने कहा, लेडीज के लिए मैं थोड़ा सा गुप्त रूप से कहना चाहूंगा. पूरा नहीं कहूंगा. इसलिए नहीं कहूंगा कि मैं मेरी नेचर है कि मैं जो जीवन का मंच है उसका पर्दा उस हद में कभी नहीं उठाता जिसमें लोग लज्जित हो जाए या समाज के सामने यह प्रश्न उठने लगे कि उनके साथ भी फिर दुर्व्यवहार हो जाए. सच यह है कि यह 8 9 वर्ष पहले मैं कहीं किसी से कह दिया था कि यह ऐसा होगा और जिस वक्त यह होगा तो मैं ऐसे दौर से निकल रहा होगा और उसके प्रवाह में उसके खेला के अंदर हम सब आ जाएंगे गोविंदा आपको लगता है ऐसा होगा? मैंने कहा हां पक्का होगा. ये किसी ने लिखा है तो होकर रहेगा.

ये भी पढ़ें- साहिर लुधियानवी का लिखा 65 साल पुराना गाना, संतुष्ट नहीं थीं आशा भोसले, मोहम्मद रफी के साथ आज कहलाता है सदाबहार

गोविंदा ने कहा- नेम और फेम के साथ बदनामी जुड़ी 

आगे उन्होंने कहा, मेरे नाम का बदनामी ना मेरे नाम का ना हमेशा हिस्सा रही है. ऐसा कभी नहीं हुआ कि बदनामी नहीं हुई. नेम और फेम के साथ बदनामी जुड़ती रही. नाम ही ऐसा है. वो हर किसी ने थोड़ा सा प्यार भी किया है ना तो शक किया है. अरे तू बहुत आगे जाकर दगा देने वाला है. बहुत साल निकल गए 29-30 वर्ष जब आदमी किसी के साथ बहुत ईमानदार रह जाता है. हां और उसे जब पता लगे कि इसकी भी वफादारी जो है कहीं पे गिरवी पड़ी है. तो ऐसा लगता है कि अरे आदमी को दया करनी पड़ती है कि भाई यह किसी पक्ष से आया है. यह किसी ना किसी पर कृपा का इस पर सहयोग रहा है तो वहां से निकल के आया है तो हमें इसका ख्याल रखना है.  

सुनीता आहूजा से बारे में यही बात

गोविंदा ने आगे कहा, अफेयर भी मैं किया नहीं. 37 मैंने क्रॉस किया जब मैंने महामृत्युंजय पूरे किए. हां. और मम्मी निकल चुकी थी तभी और मुझे सुनीता जी ने पूछा कि मैं अपना जिंदगी कभी जी नहीं पाई हूं और छोटी सी ऐज में मैं स्कूल वूल छोड़ के मैं आपके पास आ गई और मैं अपनी जिंदगी अपने हिसाब से जीना चाहती हूं. तो आप मुझे फ्रीडम दीजिए. तो अपने फ्रीडम में वो कहीं बाहर निकल गई. तो मैंने उनसे कहा कि आप फ्रीडम में बाहर निकल रही हो. आप जब लौट के आओगे घर में तो आप मुझे वैसा नहीं पाओगे जैसा मैं हूं. चलेगा ना? तो बोली हां नो प्रॉब्लम. तो जब मुझे और किसी से पूछना नहीं है. मुझे सिर्फ वही से पूछना था नो प्रॉब्लम. नो प्रॉब्लम इज नो प्रॉब्लम टू द वर्ल्ड. 

सुनीता किस तरह की लाइफ जीना चाहती थीं के सवाल पर गोविंदा ने कहा, ये किसी को जानने का हक भी नहीं जब तक वो ना चाहे. है कि नहीं? ये मेरा ऐसा सोचना है कि हर आदमी की अपनी जिंदगी है और छोटी बच्ची छोटी बच्ची थी आ गई मेरे घर में बेचारी पल्लूवल्लू निकाल के जैसे मैं चाह रहा था वैसे ही रह रही थी रह क्या रही थी पड़ी हुई थी तो मुझे अच्छा लगा जिस वक्त मम्मी गई उन्होंने मुझसे पूछा कि शी वांट्स अ फ्रीडम फ्रीडम टू द नेक्स्ट लेवल मैंने कहा अच्छा जी अच्छा अब ऐसे चाह रही हैं आप जिए ओके आप समझ रहे हैं आप क्या बता रहे हैं ये बहुत बड़ी बात है आप बता रहे हैं कि वो किस तरह का फ्रीडम चाहती थी नो प्रॉब्लम इसमें तो हर लेडी हर लेडीज के अंदर इच्छा होती है कभी ना कभी वो ऐसे चाहती है कि वो जिए. उसको जीने देना भी चाहिए. उन्होंने मांगा तो मैंने कहा कि भाई इतने साल जब इस वक्त उसने मुझे मेरे घर परिवार के सब बच्चे बड़े सब मेरे घर में पले हैं तो झेला है.  शायद तंग आ गई होगी घर में. उसको लग रहा था कि मैं बाहर अपने हिसाब से चलूंगी. अपने हिसाब से जिऊंगी. खाऊ पिउंगी. उसे खाने पीने का बड़ा शौक है. हां तो वो मेरे घर में तो संभव नहीं है.  

ये भी पढे़ं- प्यार का मीठा दर्द दिखाने वाला 45 साल पुराना गाना, राजेश खन्ना ने पूनम ढिल्लों का रोमांस, आशा भोसले और किशोर कुमार की आवाज में अमर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Govinda, Sunita Ahuja, Govinda Divorce, Hindi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com