बॉलीवुड के कुछ कलाकार ऐसे रहे हैं, जिन्होंने एक ही एक्टर के साथ कई फिल्में की हैं. गोविंदा पर्दे पर कई कलाकारों के साथ दिखे, लेकिन उनके साथ ज्यादातर फिल्मों में एक ऐसा एक्टर नजर आया, जो पर्दे पर विलेन से लेकर कॉमेडियन तक का रोल कर चुका है. हम बात कर रहे हैं, दिग्गज एक्टर शक्ति कपूर की. बॉलीवुड में कई हीरो-विलेन जोड़ियां आईं और चली गईं, लेकिन गोविंदा और शक्ति कपूर की जोड़ी आज भी याद की जाती है.
गोविंदा और शक्ति कपूर ने 42 फिल्मों में किया काम
दोनों ने साथ में कुल 42 फिल्में की. इनकी कॉमेडी और केमिस्ट्री ऐसी थी कि 90 के दशक के दर्शक अब भी यूट्यूब पर उनके सीन्स देखकर हंसते हैं. गोविंदा हर फिल्म में हीरो रहे, लेकिन फिल्मों में शक्ति कपूर कभी उनके दोस्त, कभी पिता तो कभी नौकर बने. जब दोनों एक फ्रेम में आते थे तो सीन खुद-ब-खुद हिट हो जाता था. फिल्मों में उनकी टाइमिंग और डायलॉग्स दर्शकों को लोट-पोट कर देते थे. ‘राजा बाबू', ‘कूली नंबर 1', ‘हीरो नंबर 1', ‘हसीना मान जाएगी', ‘दूल्हे राजा' और ‘साजन चले ससुराल' जैसी फिल्मों में यह जोड़ी खास तौर पर याद की जाती है.
-
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
NDTV World Summit 2026: महंगे तेल का कारोबार पर कितना असर? गौतम सिंघानिया ने बताया -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस
13 फिल्में रहीं सुपरहिट
गोविंदा और शक्ति कपूर ने साथ में 42 फिल्में की, जिसमें से 13 सुपरहिट रही थीं. शक्ति कपूर ने एक इंटरव्यू में गोविंदा की तारीफ करते हुए कहा था, 'गोविंदा के साथ काम करना मतलब हर दिन कॉमेडी शो में होना. वो जो करता है, वो कोई और नहीं कर सकता.' उनकी यह बात आज भी सच लगती है. गोविंदा की अनोखी अदाकारी और शक्ति कपूर की फनी एक्टिंग ने मिलकर दर्शकों का दिल जीत लिया था.
यह भी पढ़ें | बॉलीवुड का वो हरफनमौला, जो काबुल में जन्मा, मुंबई में हासिल की बुलंदियां, कनाडा में मिली दो गज जमीन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं