अनिल कपूर हाल ही में अपने करीबी दोस्त और दिवंगत एक्टर-फिल्म मेकर सतीश कौशिक को याद करके भावुक हो गए. 'इंडिया के टॉप 1% - द अनिल कपूर शो' में जब अनिल कपूर की नजर एक ऐसे कंटेस्टेंट पर पड़ी जो सतीश कौशिक जैसा दिखता था तो उन्हें अपने दोस्त की याद आ गई. 'इंडिया के टॉप 1%' शो में गगन नाम के एक कंटेस्टेंट आए, जिनकी शक्ल सतीश कौशिक से काफी मिलती-जुलती थी. अनिल ने माना कि गगन को देखकर उन्हें अपने दिवंगत दोस्त की याद आ गई. वहीं गगन ने बताया कि कई लोगों ने उससे कहा है कि वह सतीश कौशिक जैसे दिखते हैं.
सतीश के साथ अपनी दोस्ती के बारे में बात करते हुए अनिल ने कहा, "उनके साथ मेरा रिश्ता कैसा था, इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. अगर यह शूट 70 मिनट का भी होता, तो भी उनके बारे में किस्से सुनाने के लिए कम पड़ जाता. वह मेरे बहुत ही प्यारे दोस्त थे, और इसके अलावा उनका टैलेंट और उनका मजाकिया अंदाज लाजवाब था." अनिल ने यह भी बताया कि वह प्यार से सतीश कौशिक को 'डैनी डेविटो' कहकर बुलाते थे. दोनों को 'ट्विन्स' फिल्म बहुत पसंद थी और वे अक्सर सोचते थे कि काश वे पर्दे पर जुड़वां भाइयों का किरदार निभा पाते. हालांकि अनिल को इस बात का अफसोस है कि उन्हें कभी पर्दे पर भाई बनने का मौका नहीं मिला.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "अगर मेरा कोई जुड़वां भाई हो सकता था, तो वह सिर्फ सतीश ही थे, क्योंकि उन्हें मेरे बारे में सब कुछ पता था - मेरा गुस्सा, मेरी खुशी, हर एक बात. वह मुझे बहुत अच्छे से जानते थे." बाद में, अनिल और गगन ने माहौल को हल्का-फुल्का बनाने के लिए सतीश कौशिक के मशहूर डायलॉग को दोहराया. यह डायलॉग अनिल की 1987 की फिल्म 'मिस्टर इंडिया' का था, जिसमें सतीश ने 'कैलेंडर' का किरदार निभाया था: "मेरा नाम है कैलेंडर, मैं चला किचन के अंदर!"
2023 में दुनिया को अलविदा कह गए सतीश कौशिक
सतीश कौशिक ने चार दशकों से भी ज्यादा समय तक हिंदी सिनेमा में काम किया. फिल्म 'मिस्टर इंडिया' में 'कैलेंडर' का किरदार निभाकर वे घर-घर में पहचाने जाने लगे. उन्होंने राम लखन, साजन चले ससुराल और दीवाना मस्ताना जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से पहचान बनाई. एक्टिंग के अलावा सतीश कौशिक ने रूप की रानी चोरों का राजा, हम आपके दिल में रहते हैं और तेरे नाम सहित फिल्मों को डायरेक्ट किया. 9 मार्च, 2023 को 66 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया.
यह भी पढ़ें: रामायणम् के गाने पर छिड़ा विवाद, राम सीता की शादी वाले गाने को लोग बता रहे 'कव्वाली' और तमिल गाने की कॉपी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं