- गौहर खान की शादी को हुए 7 महीने पूरे
- गौहर ने शेयर की शादी की खूबसूरत तस्वीरें
- हालिया रिलीज फिल्म '14 फेरे' में नजर आई हैं गौहर खान
गौहर खान (Gauahar Khan) सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट से लगातार लोगों को एंटरटेन करती रहती हैं. शायद यही वजह है कि गौहर के चाहने वाले भी लाखों में हैं और वे बेसब्री से उनकी पोस्ट का इंतजार करते हैं. गौहर कई बार अपने पति जैद दरबार के साथ भी वीडियो डालती हैं, जिसे भी उनके फैन्स खासा पसंद करते हैं. गौहर खान (Gauahar Khan Photos) का एक लेटेस्ट पोस्ट सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपनी शादी की कुछ खूबसूरत तस्वीरों को शेयर किया है. शादी के 7 महीने पूरे होने पर गौहर ने इन तस्वीरों को शेयर किया है.
गौहर खान (Gauahar Khan) ने शेयर की तस्वीरें
शादी के सात महीने पूरे होने पर गौहर (Gauahar Khan) ने इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. गौहर ने इन्हें शेयर करते हुए कैप्शन दिया है, ‘इस पागलपन को 7 महीने'. इसके साथ ही उन्होंने वेडिंग फोटोग्राफर को भी इतनी खूबसूरत तस्वीरें खींचने के लिए धन्यवाद कहा है. गौहर लिखती हैं, “यह पोस्ट केवल हरप्रीत और उसकी टीम के लिए है. आप लोगों ने मेरी ड्रीम वेडिंग को कंप्लीट किया. मैं यह कह सकती हूं कि फोटोग्राफी बिजनेस में आपसे बेहतर कोई नहीं है. मैं यह दिल से कह रही हूं. इस #गजब का है दिन को परफेक्ट बनाने के लिए आपका शुक्रिया. आप लोग अमेजिंग थे. थैंक यू”.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
‘14 फेरे' में नजर आई हैं गौहर खान
गौहर खान (Gauahar Khan Movie) के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें विक्रांत मेस्सी और कृति खरबंदा की हालिया रिलीज फिल्म '14 फेरे (14 Phere)' में देखा गया है. इस फिल्म में वे जुबीना के किरदार में नजर आ रही हैं. काफी समय बाद गौहर किसी फिल्म में नजर आई हैं. फिल्म में लोगों को उनका काम काफी पसंद आ रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं